फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fresh Earthquake strikes in Tajikistan and Afghanistan

Earthquake: अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में फिर आया भूकंप, 4.0 से ज्यादा रही तीव्रता

Tue, 28 Feb 2023 06:46 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 28 Feb 2023 06:46 AM IST
सार

Earthquake in Tajikistan and Afghanistan: एनसीएस के मुताबिक, ताजिकिस्तान में मंगलवार सुबह करीब 5:32 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन
Fresh Earthquake strikes in Tajikistan and Afghanistan
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि मंगलवार तड़के अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। जबकि ताजिकिस्तान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, ताजिकिस्तान में मंगलवार सुबह करीब 5:32 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। इसके बाद 26 फरवरी को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 4.3 थी और भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में थी।
विज्ञापन


तुर्किये में 5.6 तीव्रता का ताजा भूकंप, एक की मौत
तुर्किये में सोमवार को 5.6 तीव्रता के भूकंप ने एक बार फिर देश को हिलाकर रख दिया। तीन सप्ताह बाद इस भीषण भूकंप ने क्षेत्र को तबाह करते हुए कुछ और इमारतों को जमींदोज कर दिया। इनमें से कुछ इमारतें पहले ही क्षतिग्रस्त थीं, जो सोमवार को गिर गईं। इस दौरान एक मौत भी हो गई और 69 अन्य घायल हो गए। सोमवार का भूकंप मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार ने ‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि कस्बे में कुछ इमारतें ढह गई हैं। मालत्या हालिया 7.8 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप प्रभावित बच्चों के लिए खिलौनों की बौछार
तुर्किये में भयावह भूकंप ने हजारों की जान ले ली। ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में बहुत कुछ दब गया। इस्तांबुल में हुए सुपर लीग मैच के दौरान दर्शक खिलौने लेकर आए थे। उन्होंने मैच के बाद इन्हें मैदान में उछाल दिया, ताकि ये खिलौने भूकंप पीड़ित बच्चों तक पहुंच सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed