फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French Senate votes to approve constitutional abortion rights PM Gabriel Attal reaction

France: फ्रांसीसी सांसद ने गर्भपात के अधिकारों को मंजूरी देने के लिए किया वोट, PM बोले- प्रगति की ओर बड़ा कदम

Thu, 29 Feb 2024 08:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Feb 2024 08:05 AM IST
सार

संविधान में गर्वपात के अधिकारों को मंजूरी देने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव का उद्देश्य फ्रांसीसी कानूनी ढांचे के भीतर गर्भपात के अधिकारों को मजबूत करना है। गर्वपात फ्रांस में 1975 से ही वैध है और गर्भावस्था के पहले 10 हफ्तों में इसे वैध बताया था।

विज्ञापन
French Senate votes to approve constitutional abortion rights PM Gabriel Attal reaction
संवैधानिक गर्भपात अधिकार - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांसीसी सांसद ने बुधवार को संविधान में गर्वपात के अधिकारों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया। उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रो वी वेड के फैसले को पलटने के बाद इसके पक्ष में निर्णायक रूप से मतदान किया। 
विज्ञापन


प्रगति की ओर एक बड़ा कदम: फ्रांस के पीएम
सांसद के पक्ष में 267 और विपक्ष में 50 वोट पड़े। यह विधायी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल ने इसे प्रगति की ओर एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने महिलाओं के अपने शरीर पर स्वतंत्र रूप से नियंत्रण रखने के महत्व को दर्शाया। पीएम अटाल ने कहा कि लैंगिक समानता की दिखा में एक कदम आगे बढ़ाया गया है 
विज्ञापन


संविधान में गर्वपात के अधिकारों को मंजूरी देने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव का उद्देश्य फ्रांसीसी कानूनी ढांचे के भीतर गर्भपात के अधिकारों को मजबूत करना है। गर्वपात फ्रांस में 1975 से ही वैध है और गर्भावस्था के पहले 10 हफ्तों में इसे वैध बताया था। हालांकि, बाद में इसे बढ़ाकर 14 हफ्ते किया गया था। इस प्रक्रिया की लागत राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा प्रणाली द्वारा कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्णय तब लिया गया जब नेशनल असेंबली ने नवंबर 2022 में बदलाव का समर्थन किया था। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने आठ मार्च 2023 को नारीवादी कार्यकर्ता गिसेले हलीमी को श्रद्धांजलि देने के दौरान यह प्रस्ताव रखा था। नेशनल असेंबली ने सरकार के इस प्रस्ताव को जनवरी में मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed