फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French president macron approved new centre-right govt Conservative French PM Michel Barnier negotiations

France: फ्रांस में खंडित जनादेश के दो महीने बाद नई सरकार की घोषणा, राष्ट्रपति मैक्रों ने दी मंजूरी

Sat, 21 Sep 2024 11:57 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:57 PM IST
सार

रूढ़िवादी फ्रांसीसी प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने हफ्तों की कठिन बातचीत के बाद सरकार बनाई और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की घोषणा की गई।

विज्ञापन
French president macron approved new centre-right govt Conservative French PM Michel Barnier negotiations
प्रधानमंत्री बार्नियर और इमैनुअल मैक्रों - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

फ्रांस में चुनाव के दो महीने बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो गया। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सेंटर-राइट विंग (केंद्र-दक्षिणपंथी) सरकार की घोषणा की गई। कंजरवेटिव फ्रांसीसी प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने कई सप्ताह की कठिन बातचीत के बाद सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की। 38 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मध्यमार्गी गठबंधन और कंजरवेटिव रिपब्लिकन पार्टी के मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नई सरकार को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


बता दें कि जून-जुलाई में हुए चुनावों में वामपंथी गठबंधन ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल कीं, लेकिन पूर्ण बहुमत किसी को नहीं मिला था। नई सरकार बनाने के लिए पिछले दो महीने से जोर-आजमाइश चल रही थी। बीच में ओलंपिक खेल होने की वजह से भी इसमें देरी हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जीन-नोएल बैरोट को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी
मोडेम पार्टी के जीन-नोएल बैरोट नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं, जो मध्यमार्गी विचारधारा से आते हैं। उनके पास यूरोपीय संघ के भीतर जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने का व्यापक अनुभव है। एंटोनी आर्मंड को नया वित्त मंत्री बनाया गया है। एंटोनी फ्रांसीसी राजनीति में एक उभरती हुई शख्सियत हैं। उन्हें फ्रांस के बढ़ते कर्ज से निपटने के लिए ब्रुसेल्स के दबाव के बीच आगामी 2025 के बजट का प्रबंधन करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed