War: ‘सभी बंधकों की रिहाई कराना उद्देश्य’, तेल अवीव में इस्राइली समकक्ष हरजॉग से बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति
इस दौरान इस्राइली राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग ने फ्रांस के अपने समकक्ष को बताया कि वह लेबनान की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला आग से खेल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए 18 दिन होने जा रहे हैं। दोनों तरफ से अब तक किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा साढ़े छह हजार के पार चला गया है। इस बीच, एकजुटता दिखाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हमले में प्रभावित फ्रांसीसी नागरिकों से मुलाकात की। उनका दुख बांटा। इसके बाद उन्होंने इस्राइली राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग से मुलाकात की और विश्वास दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में वह अकेले नहीं हैं।
एकजुटता व्यक्त करने आया
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘मैं यहां अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने आया हूं। साथ ही आपका दर्द साझा करने आया हूं। सात अक्तूबर को जो हुआ वह आपके लोगों और आपके देश के खिलाफ आतंकवादी हमला था। उन्होंने इस्राइली राष्ट्रपति से कहा कि पहला उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी बंधकों की रिहाई होना चाहिए। साथ ही विश्वास दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में वह अकेले नहीं हैं।
#WATCH | French President Emmanuel Macron meets Israeli President Isaac Herzog in Tel Aviv
विज्ञापन विज्ञापन
(Video source: Reuters) pic.twitter.com/mxsDQ8RWBY — ANI (@ANI) October 24, 2023
लेबनान की स्थिति पर रख रहे करीब से नजर
इस दौरान इस्राइली राष्ट्रपति आईजैक हरजॉग ने फ्रांस के अपने समकक्ष को बताया कि वह लेबनान की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हिजबुल्ला आग से खेल रहा है। साथ ही मुझे लगता है कि ईरानी साम्राज्य उनका समर्थन कर रहा है और मध्य पूर्व को अस्थिर करने के लिए दिन-ब-दिन काम कर रहा है। वह आग से खेल रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम अपनी उत्तरी सीमा पर किसी और के साथ टकराव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। हमारा ध्यान हमास के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और अपने नागरिकों को घर वापस लाने पर है।
हमें युद्ध में घसीटेगा...
उन्होंने कहा, 'अगर हिज्बुल्लाह हमें युद्ध में घसीटेगा, तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि लेबनान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेबनान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक संप्रभु सदस्य नहीं हो सकता है, इसके नागरिक लेबनानी पासपोर्ट रखते हैं, लेकिन जब इस्राइल की बात आती है तो वे जिम्मेदार नहीं होते हैं। हम इसे किसी भी तरह से नहीं देखते हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, हमें अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।'
हम एक मजबूत राष्ट्र
उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक मजबूत राष्ट्र हैं और हम अपने दुश्मनों के खात्मा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान में हालात बड़े जटिल और नाजुक है। एक ओर, हम अपने सभी नागरिकों की पूर्ण और तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, हम मानवता के खिलाफ अपराध होते देख रहे हैं, हम युवाओं और बुजुर्गों की दर्द में देख रहे हैं। हमास आतंकवादियों ने 30 बच्चों का अपहरण कर लिया है।' हरजॉग ने आगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति से कहा कि हमें पता है कि आप देश कि कितनी परवाह करते हैं। आपकी यात्रा एकजुटता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।