{"_id":"63cb4c2424c40d5fbc3a0a0e","slug":"french-journalist-haim-says-india-pm-modi-can-play-key-role-in-facilitating-talks-between-ukraine-russia-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: फ्रांसीसी पत्रकार ने कहा- यूक्रेन-रूस के बीच वार्ता कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: फ्रांसीसी पत्रकार ने कहा- यूक्रेन-रूस के बीच वार्ता कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं पीएम मोदी
Sat, 21 Jan 2023 08:13 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:13 AM IST
सार
फ्रांसीसी पत्रकार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स हैं दो युद्धरत पड़ोसियों के बीच वार्ता को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
पुतिन, पीएम मोदी, जेलेंस्की
- फोटो : Social Media
विस्तार
यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध का मसला पूरी दुनिया में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर पश्चिमी देशों के लिए यह युद्ध परेशानी का सबब बनता जा रहा है। युद्ध समाप्त करने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। लेकिन इन सबके बीच एक जानी-मानी फ्रांसीसी पत्रकार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स हैं दो युद्धरत पड़ोसियों के बीच वार्ता को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पीएम मोदी की छवि रूस में बहुत अच्छी है। पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन से इस युद्ध को रोकने के लिए बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
पत्रकार लॉरा हाइम ने कहा कि , इस समय यह बेहद मुश्किल लग रहा है क्योंकि यूक्रेन चर्चा नहीं करना चाहता है और चाहता है कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का न्याय करे। उन्होंने कहा कि यह देखकर आश्चर्य हुआ कि अमेरिका में लोग रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पत्रकार ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध बहुत लंबा चलने वाला है। यूरोप से आने के बाद अमेरिका में जो कुछ हो रहा है उसे देखने के लिए मैं अवाक हूं। लोग राष्ट्रपति, दस्तावेज और डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बात कर रहे हैं। और जब आप यूरोप में होते हैं तो हम केवल युद्ध और जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में बात कर रहे होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि यूक्रेन में क्या होने जा रहा है। रूस शायद एक नई लामबंदी करने की कोशिश करने जा रहा है, शायद वह कीव पर और अधिक हमला करना चाहता है। यूक्रेनियन बेहद साहसी हैं। वे पश्चिम से उनकी मदद करने के लिए कह रहे हैं।