फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French journalist Gautier said Attacks on Hindu religion continue there is lack of brotherhood

‘हिंदुओं में भाईचारे की कमी’: फ्रांसीसी पत्रकार गौटियर ने कहा- हिंदू धर्म पर हमले जारी, लड़ना चाहिए

Fri, 06 Oct 2023 06:33 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:33 AM IST
सार

गौटियर ने कहा, ईसाई धर्म ने दक्षिणी अमेरिका में कब्जा किया, अन्य सभ्यताओं को खत्म कर दिया। इस्लाम ने मिस्र में वहां की मूल सभ्यता खत्म की। लेकिन हिंदू धर्म किसी भी देश पर कब्जा करने बाहर नहीं गया। हिंदू धर्म ने खुद को किसी पर थोपने की कोशिश नहीं की। आज भी हिंदू नहीं कहते कि आपको धर्मांतरण करना चाहिए।

 

विज्ञापन
French journalist Gautier said Attacks on Hindu religion continue there is lack of brotherhood
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

फ्रांसीसी पत्रकार फ्रेंकोइस गौटियर ने कहा कि हिंदू काफी शांतिप्रिय हैं लेकिन भारत में बहुसंख्यक होने के बावजूद वे अल्पसंख्यक होने की मानसिकता रखते हैं और उनमें भाईचारे की कमी है। वह महाराष्ट्र के पुणे में उनके द्वारा स्थापित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम ऑफ इंडियन हिस्ट्री' के लिए निधि एकत्रित करने के अमेरिका पहुंचे हैं।
विज्ञापन


फ्रेंकोइस गौटियर ने कहा, इतिहास से यह सबक मिला है कि हिंदुओं को लड़ना चाहिए। आज भी विश्व में सभी जगह हिंदू धर्म पर हमले हो रहे हैं चाहे वह पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान, अथवा ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण हो, जो अब भारत में दक्षिण और पंजाब में एक बड़ी समस्या है। केबल टीवी के जरिये भारत का पश्चिमीकरण भी एक समस्या है। उन्होंने कहा, अधिकांश पश्चिमी भारतविदों का हिंदुओं के प्रति शत्रुतापूर्ण रुख है। उन्होंने कहा, ये वे लोग हैं जो कहते हैं कि हिंदू कट्टरता उतनी ही खतरनाक है जितनी इस्लामी कट्टरता । यह बिल्कुल भी सच नहीं है, क्योंकि हिंदू धर्म इस्लाम या ईसाई धर्म की तरह दुनिया पर कब्जा जमाने के लिए कभी भारत से बाहर नहीं गया। 
विज्ञापन


हिंदू धर्म कब्जा करने कहीं बाहर नहीं गया
गौटियर ने कहा, ईसाई धर्म ने दक्षिणी अमेरिका में कब्जा किया, अन्य सभ्यताओं को खत्म कर दिया। इस्लाम ने मिस्र में वहां की मूल सभ्यता खत्म की। लेकिन हिंदू धर्म किसी भी देश पर कब्जा करने बाहर नहीं गया। हिंदू धर्म ने खुद को किसी पर थोपने की कोशिश नहीं की। आज भी हिंदू नहीं कहते कि आपको धर्मांतरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुओं को काफी प्रताड़ित किया गया फ्रेंकोइस गौटियर ने कहा, हिंदुओं को काफी प्रताड़ित किया गया, उन पर बेरहमी से आक्रमण किया गया, उनकी हत्या की गई और महिलाओं से दुष्कर्म किया गया। इस कारण आज भी हिंदुओं में डर की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने संग्रहालय बनाया है क्योंकि यह भारत के धर्म और असली इतिहास को दिखाता है।

सभी धर्मों के लोगों तक पहुंच रहे नरेंद्र मोदी
गौटियर ने भारत में हिंदू कट्टरता के उदय के बारे में पश्चिमी मीडिया में बढ़ती रिपोर्टिंग का खंडन किया व कहा, पीएम नरेंद्र मोदी सभी धर्मों के लोगों तक पहुंच रहे हैं। हिंदू दुनिया में सबसे सहिष्णु हैं।मोदी भी सभी तक पहुंचते हैं चाहे वे मुसलमान हो, ईसाई या पश्चिमी लोग हो।


शिवाजी महाराज का सम्मान
फ्रांसीसी पत्रकार ने कहा, मैं शिवाजी का सम्मान करता हूं क्योंकि उनमें साहस व बुद्धिमत्ता असाधारण थी। उन्होंने कहा, हिंदू 1.3 अरब की आबादी के साथ भारत में 'बहुसंख्यक' हैं और हिंदुत्व दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed