Red Sea: दक्षिण लाल सागर में डूबा मालवाहक जहाज 'रुबिमार', हूतियों ने बनाया था निशाना; यमन सरकार ने दी जानकारी
Red Sea: यमन सरकार ने शनिवार को जानकारी दी कि मालवाहक जहाज 'रूबिमार' दक्षिण लाल सागर में डूब गया है। पिछले महीने हूतियों के हमले के बाद इस जहाज को छोड़ दिया गया था। यमन सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालवाहक जहाज 'रूबिमार' दक्षिण लाल सागर में डूब गया है। पिछले महीने हूतियों के हमले के बाद इस जहाज को छोड़ दिया गया था। यमन सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
'41000 टन उर्वरक लेकर जा रहा था जहाज'
सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'जहाज शुक्रवार की रात डूबा।' अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने पहले बताया था कि मालवाहक जहाज पर जब हमला हुआ, उस समय वह 41,000 टन से ज्यादा उर्वरक लेकर जा रहा था। अमेरिकी सेना ने कहा था कि हमले से मालवाहक जहाज को काफी नुकसान पहुंचा है।
यमन सरकार की टीम ने किया था दौरा
बीते सोमवार को यमन सरकार की एक टीम ने बेलीज के झंडे वाले 'रूबिमार' का दौरा किया था और कहा था कि यह आंशिक रूप से जलमग्न हो गया है और आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह से डूब सकता है।
बुल्गारिया की तरफ बढ़ रहा था मालवाहक जहाज
ब्रिटेन के स्वामित्व वाला मालवाहक जहाज 'रुबिमार' 18 फरवरी को बुल्गारिया की ओर बढ़ रहा था, तभी हूती विद्रोहियों ने उसे निशाना बनाया। हूती विद्रोही पिछले साल नवंबर से वाणिज्यिक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। इन हमलों का मकसद वैश्विक व्यापार को बाधित करना है। ताकि इस्राइल पर गाजा पट्टी से सेना वापस बुलाने का दबाव डाला जा सके।
हूतियों ने दागी थीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
हूतियों ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से जहाज को निशाना बनाया था। जिनमें से एक मिसाइल से मालवाहक जहाज एक हिस्से में छेद हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में जहाज का एक सिरा समुद्र में डूबा हुआ देखा जा सकता है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब में अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों पर नवंबर के मध्य से कई बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।