फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Freighter Rubymar has sunk in Red Sea, Yemen internationally recognised govt says

Red Sea: दक्षिण लाल सागर में डूबा मालवाहक जहाज 'रुबिमार', हूतियों ने बनाया था निशाना; यमन सरकार ने दी जानकारी

Sat, 02 Mar 2024 06:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Mar 2024 06:35 PM IST
सार

Red Sea: यमन सरकार ने शनिवार को जानकारी दी कि मालवाहक जहाज 'रूबिमार' दक्षिण लाल सागर में डूब गया है। पिछले महीने हूतियों के हमले के बाद इस जहाज को छोड़ दिया गया था। यमन सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Freighter Rubymar has sunk in Red Sea, Yemen internationally recognised govt says
मालवाहक जहाज रुबिमार - फोटो : एक्स/इयान ब्राउन

विस्तार

मालवाहक जहाज 'रूबिमार' दक्षिण लाल सागर में डूब गया है। पिछले महीने हूतियों के हमले के बाद इस जहाज को छोड़ दिया गया था। यमन सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

'41000 टन उर्वरक लेकर जा रहा था जहाज'
सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'जहाज शुक्रवार की रात डूबा।' अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने पहले बताया था कि मालवाहक जहाज पर जब हमला हुआ, उस समय वह 41,000 टन से ज्यादा उर्वरक लेकर जा रहा था। अमेरिकी सेना ने कहा था कि हमले से मालवाहक जहाज को काफी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमन सरकार की टीम ने किया था दौरा
बीते सोमवार को यमन सरकार की एक टीम ने बेलीज के झंडे वाले 'रूबिमार' का दौरा किया था और कहा था कि यह आंशिक रूप से जलमग्न हो गया है और आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह से डूब सकता है। 

विज्ञापन

बुल्गारिया की तरफ बढ़ रहा था मालवाहक जहाज
ब्रिटेन के स्वामित्व वाला मालवाहक जहाज 'रुबिमार' 18 फरवरी को बुल्गारिया की ओर बढ़ रहा था, तभी हूती विद्रोहियों ने उसे निशाना बनाया। हूती विद्रोही पिछले साल नवंबर से वाणिज्यिक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। इन हमलों का मकसद वैश्विक व्यापार को बाधित करना है। ताकि इस्राइल पर गाजा पट्टी से सेना वापस बुलाने का दबाव डाला जा सके। 

हूतियों ने दागी थीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
हूतियों ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से जहाज को निशाना बनाया था। जिनमें से एक मिसाइल से मालवाहक जहाज एक हिस्से में छेद हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में जहाज का एक सिरा समुद्र में डूबा हुआ देखा जा सकता है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब में अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों पर नवंबर के मध्य से कई बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed