{"_id":"6564061966295ca37b059138","slug":"free-visa-for-citizens-of-india-and-china-announced-by-malaysian-prime-minister-anwar-ibrahim-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Free Visa: श्रीलंका और थाईलैंड के बाद इस देश में भारतीयों को मिलेगा मुफ्त वीजा, राष्ट्रपति ने खुद की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Free Visa: श्रीलंका और थाईलैंड के बाद इस देश में भारतीयों को मिलेगा मुफ्त वीजा, राष्ट्रपति ने खुद की घोषणा
Mon, 27 Nov 2023 08:48 AM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:48 AM IST
सार
मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने भारत और चीन के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए मलयेशिया ने इस तरह का फैसला लिया है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
मलयेशिया।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक वृद्धि के लिए मलयेशिया अब श्रीलंका और थाईलैंड की राह पर चल पड़ा है। मलयेशिया ने भी भारतीय नागरिकों को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। हालांकि मलयेशिया ने एक दिसंबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था को चीनी नागरिकों के लिए भी खोला है। बता दें भारतीय नागरिकों को मुफ्त वीजा देने वाला मलयेशिया तीसरा एशियाई देश है। अभी मलयेशिया में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्की, जॉर्डन के नागरिकों को यह सुविधा मिलती है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के एक बयान ने साफ किया है कि कि यह मुफ्त वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड और हिंसा के जोखिम वाले लोगों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा देश के गृह मंत्री सैफुद्दीन नसुशन इस्माइल जल्द ही वीजा छूट से जुड़ी अधिक जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।
बता दें इससे पहले चीन ने मलयेशिया नागरिकों के लिए 15 दिवसीय वीजा मुफ्त नीति की घोषणा की थी। मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने चीनी सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा अगले वर्ष मलयेशिया-चीन राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का दोनों देश जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, विदेश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या पिछले नौ सालों में 1.4 से बढ़कर 2.7 करोड़ पहुंच गई। हालांकि कोविड महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र काफी प्रभावित रहा, लॉकडाउन पाबंदियों में ढिलाई के बाद पर्यटक क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही फिर से बढ़ने लगी है।