{"_id":"6413ec4482f9fe7f790e7303","slug":"france-paris-protests-against-emmanuel-macron-government-over-retirement-age-law-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: पेरिस में भड़के सरकार विरोधी प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, आगजनी-पथराव, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: पेरिस में भड़के सरकार विरोधी प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, आगजनी-पथराव, जानिए क्या है मामला
Fri, 17 Mar 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 17 Mar 2023 09:57 AM IST
सार
सरकार के इस फैसले के विरोध में पेरिस में लोग सड़कों पर उतर गए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान भारी भीड़ को जब पुलिस ने नियंत्रित करने की कोशिश की तो प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद जगह जगह पेरिस की सड़कों पर आगजनी और पथराव देखने को मिला।
विज्ञापन
पेरिस में जारी विरोध प्रदर्शन का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस में सरकार विरोधी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते पेरिस की सड़कों पर जगह-जगह आगजनी और पथराव, नारेबाजी देखने को मिल रही है। दरअसल सरकार के फैसले की वजह से यह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खबर के अनुसार, फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र में दो साल का इजाफा कर दिया है। जिसे लेकर विरोध उग्र हो गया है।
विज्ञापन
जानिए क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन
बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 साल कर दी है। सरकार का तर्क है कि फ्रांस के पेंशन सिस्टम को कंगाल होने से बचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके लिए फ्रांस की संसद में वोटिंग होनी थी लेकिन बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने एक संवैधानिक प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए संसद में बिना वोटिंग के ही नए कानून को लागू कर दिया।
विज्ञापन
NEW 🚨🇫🇷 | Thousands of people are protesting in Paris against President Macron’s reforms.pic.twitter.com/fTE24Pq6pC
— Trades Union Congress (@The_TUC) March 16, 2023
विज्ञापन
पेरिस की सड़कों पर आगजनी
सरकार के इस फैसले के विरोध में पेरिस में लोग सड़कों पर उतर गए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान भारी भीड़ को जब पुलिस ने नियंत्रित करने की कोशिश की तो प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद जगह जगह पेरिस की सड़कों पर आगजनी और पथराव देखने को मिला। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। वहीं फ्रांस की संसद में भी इस कानून का विरोध हो रहा है और कई सांसद इसका विरोध कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन की कई वीडियों और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस ने प्रदर्शनों के चलते करीब 120 लोगों को गिरफ्तार किया है।