{"_id":"60d2380fad120a60d6266ad5","slug":"france-former-president-nicolas-sarkozy-hearing-on-over-election-spending-case-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर चुनाव में ज्यादा खर्च करने के मामले की सुनवाई खत्म","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस: पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर चुनाव में ज्यादा खर्च करने के मामले की सुनवाई खत्म
Wed, 23 Jun 2021 12:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:50 AM IST
सार
- 66 वर्षीय सरकोजी को भ्रष्टाचार और एक अन्य मामले में दोषी पाए जाने के बाद मुकदमा चला।
- 2.25 करोड़ यूरो की अधिकतम कानूनी राशि का लगभग दोगुना खर्च करने का आरोप
विज्ञापन
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी
- फोटो : facebook.com/nicolassarkozy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर 2012 में चुनाव के दौरान वित्तपोषण कानून तोड़ने के मामले की सुनवाई एक माह बाद समाप्त हुई। इस पर फैसला जल्द सुनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
वित्तपोषण कानून तोड़ने के जुर्म में निकोलस सरकोजी को हो सकती है जेल
इस बीच अभियोजकों ने उन्हें छह माह की जेल के साथ छह माह की निलंबित कैद देने का अनुरोध किया है। अभियोजकों ने अदालत से सरकोजी पर 3,750 यूरो (4,468 डॉलर) का जुर्माना लगाने को भी कहा है।
विज्ञापन
2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे सरकोजी ने इस सुनवाई के दौरान गलत काम करने से इनकार किया। उन पर 2.25 करोड़ यूरो की अधिकतम कानूनी राशि का लगभग दोगुना खर्च करने का आरोप है। इसके बाद फिर से हुए चुनाव में वे सोशलिस्ट फ्रांकोइस ओलांद से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
66 वर्षीय सरकोजी को भ्रष्टाचार और एक अन्य मामले में दोषी पाए जाने के बाद मुकदमा चला। उन्होंने उस फैसले के खिलाफ अपील की है। अभियोजकों ने पिछले हफ्ते अपने निष्कर्ष में कहा कि सरकोजी 2012 के चुनाव से हफ्तों पहले जानते थे कि फ्रांसीसी कानून के तहत उनके अभियान का वित्तपोषण सीमाएं लांघ रहा था। लेकिन फिर भी उन्होंने अधिक पैसा खर्च किया गया और चुनाव में पर्यवेक्षण प्रणाली नहीं बनाई गई। उन्होंने 2017 में सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया।