फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france building fire in paris killed three women child serious injured

France: पेरिस की इमारत में लगी आग, तीन महिलाओं की मौत, सात अन्य घायल

Sun, 26 Nov 2023 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Nov 2023 08:25 AM IST
सार

मरने वालों में हैती मूल की तीन महिलाएं शामिल हैं जो इमारत की तीसरी मंजिल पर बतौर किराएदार रह रहीं थी। अग्निशमन दल के कर्मचारियों को तीनों महिलाओं के शव बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन
france building fire in paris killed three women child serious injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पेरिस के उपनगर में स्थित एक इमारत में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर के अनुसार, घटना पेरिस के उपनगर स्टेन्स की है, जो कि पेरिस से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। 
विज्ञापन


इमारत में आग करीब सुबह दो बजे लगी और भूतल से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों में फैल गई। मरने वालों में हैती मूल की तीन महिलाएं शामिल हैं जो इमारत की तीसरी मंजिल पर बतौर किराएदार रह रहीं थी। अग्निशमन दल के कर्मचारियों को तीनों महिलाओं के शव बरामद हो गए हैं। वहीं हादसे में घायल हुआ बच्चा छह साल का है और इमारत की पहली मंजिल पर अपने माता-पिता के साथ रहता है। हादसे में बच्चे की दो साल की बहन भी घायल हुई है। 
विज्ञापन


आग को बुझाने के लिए 24 फायर इंजन और 88 फायरफाइटर मौजूद रहे। आग बुझाने के दौरान एक फायरफाइटर भी घायल हुआ है। गनीमत रही कि इमारत में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के वक्त इमारत में 15 लोग मौजूद थे। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed