फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France again support India's  for permanent membership in UNSC

फ्रांस ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए फिर किया भारत का समर्थन 

Tue, 05 Mar 2019 04:38 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
France again support India's  for permanent membership in UNSC
united nation
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए एक बार फिर से भारत का समर्थन किया है। मार्च महीने के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने के बाद फ्रांस ने कहा कि परिषद का विस्तार इसके सुधार की दिशा का पहला महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें कि भारत लंबे समय से ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का मांग करने के साथ ही इस बात पर जोर देता रहा है कि वह परिषद का स्थायी सदस्य बनने का हकदार है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थानीय प्रतिनिधि फ्रांस्वा डेल्ट्रे ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम भारत, ब्राजील, जर्मनी, जापान और अफ्रीका के न्यायसंगत प्रतिनिधित्व के साथ गैर स्थायी और स्थायी दोनों श्रेणियों में सुरक्षा परिषद का विस्तार चाहते हैं। यह परिषद का सबसे अहम पहलू है। संयुक्त राष्ट्र के सुधार की कुंजी 15 सदस्यीय परिषद के विस्तार, सहभागिता और नागरिक समाज के लिए खुलापन जैसे तीन क्षेत्रों के माध्यम से खुलती है। प्रेस कांफ्रेंस में जर्मनी के राजदूत क्रिस्टोफर हेस्जेन भी मौजूद रहे। जर्मनी अप्रैल में परिषद की अध्यक्षता संभालेगा। डेल्ट्रे ने कहा कि यह फ्रांस का रणनीतिक उद्देश्य है और मेरा मानना है कि जर्मनी का भी यही उद्देश्य है। अगर हम संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद की प्रतिनिधि प्रकृति में विश्वास करते हैं तो हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि परिषद का विस्तार जल्दी हो।  
विज्ञापन


परिषद का मौजूदा प्रारूप वास्तविकता नहीं दर्शाता  

जर्मनी के राजदूत हेस्जेन ने कहा कि सुरक्षा परिषद का मौजूदा प्रारूप विश्व की वास्तविकताओं को नहीं दर्शाता। फ्रांस और जर्मनी ने एक स्वर में इसमें सुधार की मांग की है। अगर आप इसमें सुधार नहीं करते हैं तो यह अपनी वैधता खो देगा। लिहाजा मुझे लगता है कि हमें इस दिशा में मिलकर काम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस ने मसूद अजहर पर पेश किया था प्रस्ताव 

15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और वीटो शक्ति प्राप्त फ्रांस ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए पिछले महीने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ परिषद में नया प्रस्ताव पेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed