{"_id":"5fe24f440a004006d211e2c2","slug":"fourth-journalist-shot-dead-by-unknown-assailants-in-two-months-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: दो माह में चौथे पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: दो माह में चौथे पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या
Wed, 23 Dec 2020 01:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में पिछले दो महीने में चौथे पत्रकार की हत्या मामला सामने आया है। बीते सोमवार को एक प्रतिष्ठित स्थानीय पत्रकार की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अहमद खान सेराट ने बताया कि गजनी शहर में रहमतुल्ला नेकजाद अपने घर से नजदीक स्थित मस्जिद जाने के लिए निकले थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। नेकजाद गजनी पत्रकार संघ के प्रमुख थे और इलाके के काफी प्रतिष्ठित पत्रकार थे।
विज्ञापन
वह 2007 से ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से जुड़े थे और इससे पहले उन्होंने अल-जजीरा टीवी चैनल के साथ भी काम किया था। ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्टस’ ने अफगानिस्तान में पत्रकारों की हत्या और उन पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की है।
विज्ञापन
वहीं, तालिबान ने हमले में हाथ ना होने का दावा करते हुए इसे एक कायरतापूर्ण हमला बताया। तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, हम इस हत्या को देश के लिए क्षति मानते हैं।