फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Guyana Guyana School Fire News: Fourteen Year Old Burns Down School Dorm, 19 children died

Guyana Fire: 14 साल की छात्रा पर स्कूल के छात्रावास में आग लगाने का शक; हादसे में 19 बच्चों की गई थी जान

Fri, 26 May 2023 09:39 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 May 2023 09:39 AM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गौविया ने बताया कि संदिग्ध छात्रा के बुजुर्ग के साथ संबंध थे, इसलिए स्कूल प्रशासन ने उसे अनुशासित करने के लिए उसके फोन को जब्त कर लिया गया था।

विज्ञापन
Guyana Guyana School Fire News: Fourteen Year Old Burns Down School Dorm, 19 children died
महदिया सेकेंडरी स्कूल के छात्रावास में आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के महदिया सेकेंडरी स्कूल में हाल ही भीषण आग लगने की घटना हुई। इसमें 19 बच्चों की मौत हो गई। अब इस मामले में एक एक स्कूली छात्रा का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आ रहा है। छात्रा 14 साल की है। छात्रावास में आग लगा दी गई थी। दरवाजे बंद होने के कारण कोई भी बच्चा नहीं बच पाया था। 

विज्ञापन

 

खबरों के मुताबिक, स्कूल प्रशासन ने उसका सेलफोन जब्त कर लिया था। जिससे गुस्सा होकर लड़की ने कथित तौर पर इस अपराध को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और दुनियाभर में चर्चा का विषय है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गौविया ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि संदिग्ध छात्रा के बुजुर्ग के साथ संबंध थे, इसलिए स्कूल प्रशासन ने उसे अनुशासित करने के लिए उसके फोन को जब्त कर लिया गया था। सेलफोन जब्त किए जाने के बाद नाराज लड़की ने छात्रावास में आग लगा दी।गौविया ने कहा, "हाउस मदर (वार्डन) उस समय इमारत के अंदर सो रही थी, लेकिन वह घबरा गई और उसे समय पर ताला खोलने के लिए सही चाबी नहीं मिली, लेकिन उसने इसे बाहर निकाल दिया।"  
 

विज्ञापन

गुयाना पुलिस के संचार प्रमुख मार्क रामोतार ने एक बयान में कहा, इस बात का संदेह है कि छात्रा ने आग लगाई क्योंकि छात्रावास की हाउस मदर और एक शिक्षक उसका सेलुलर फोन ले गए थे। इस बीच, डॉयचे वेले ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि लड़की ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। लड़की पर आग लगने का संदेह है और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके ठीक होने के बाद उसे जुवैनाइल डिटेंशन में रखा जाएगा। 

 

आग में मरने वाले 19 बच्चों में से 19वां पीड़ित डॉर्म मदर का अपना 5 साल का बेटा था। पीड़ितों में से 13 इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। गुयाना ने फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा डीएनए परीक्षण के माध्यम से ऐसे पीड़ितों की पहचान का पता लगाने के लिए अमेरिका और अन्य देशों से सहायता स्वीकार की है।
 

एसोसिएट प्रेस ने बताया कि जिस बुजुर्ग व्यक्ति के साथ लड़की के संबंध का संदेह था, उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि लड़की उम्र 16 साल से कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed