लुइसियाना में दो गुटों के बीच गोलीबारी में चार वर्षीय बच्ची की मौत, मेयर ने की निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयक्त राज्य लुइसियाना के बैटन रूज में गोलीबारी में एक चार साल की बच्ची को गोली लग गई और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर के मेयर ने इस हादसे की निंदा की है। समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक, बैटन रूज में शुक्रवार देर रात 4 साल की बच्ची घायल हो गई जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता, सार्जेंट के मुताबिक एक विवाद के दौरान दो वाहनों के बीच गोलीबारी हुई। इसी दौरान वो बच्ची दोनों गाड़ियों के बीच में आ गई। इसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई और एक गोली बच्ची को लग गई।
पुलिस ने समाचार आउटलेट को बताया कि चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कथित तौर पर गोलीबारी में शामिल अन्य वाहन का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं था। बैटन रूज मेयर-राष्ट्रपति शेरोन वेस्टन ब्रूम ने ट्विटर पर इस गोलीबारी शूटिंग की निंदा की।
ब्रूम ने ट्वीट किया, 'आज रात जो हुआ वह बिल्कुल अस्वीकार्य है, मेरा दिल भारी है। 'समुदाय को इस बच्चे के जीवन का सम्मान करना होगा। यदि आप जानते हैं कि यह किसने किया है, तो कृपया तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें।'