{"_id":"605b9b6b8ebc3e591f49578f","slug":"four-people-died-in-bomb-blast-kenya","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्या: सोमालिया सीमा के पास बम धमाके में चार लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
केन्या: सोमालिया सीमा के पास बम धमाके में चार लोगों की मौत
Thu, 25 Mar 2021 01:35 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नैरोबी
पीटीआई, नैरोबी
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:35 AM IST
सार
- अभी तक किसी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विस्तार
केन्या में सोमालिया सीमा के निकट मंडेरा काउंटी में एक बस के मुख्य सड़क पर लगे बम से टकराने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंडेरा के गवर्नर अली रोबा ने बुधवार को घटना की पुष्टि की। घटना के समय बस मंडेरा कस्बे की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसके पीछे सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल-शबाब का हाथ होने का संदेह है, जो अलकायदा के साथ मिलकर केन्या में इस तरह के कई हमले कर चुका है।
विज्ञापन