{"_id":"60a42e0fe23a1c28e4481245","slug":"four-pakistans-people-killed-in-a-typhoon-due-to-cyclone-taute-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराची : पाकिस्तान में भी ताउते का असर, आंधी में चार लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कराची : पाकिस्तान में भी ताउते का असर, आंधी में चार लोगों की मौत
Wed, 19 May 2021 03:18 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 May 2021 03:18 AM IST
सार
- मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान के करीब चक्रवात के प्रभाव और स्थानीय मौसम संबंधी स्थितियों की वजह से आंधी आई जिसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में चक्रवात ताउते के प्रभाव की वजह से आंधी आई जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने पुष्टि कि कराची में आंधी आने की वजह से छत ढहने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान के करीब चक्रवात के प्रभाव और स्थानीय मौसम संबंधी स्थितियों की वजह से आंधी आई। कराची में पिछले तीन दिन से भीषण लू चल रही थी और पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था।
विज्ञापन
बता दें, चक्रवात ताउते सोमवार शाम को गुजरात तट से टकराया था, जिससे राज्य में भारी बारिश हुई है। इस वजह से भारत के गुजरात में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और काफी नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन