{"_id":"62f21a1c7076560afc0075d8","slug":"four-pakistani-soldiers-killed-in-suicide-bombing-rickshaw-collided-with-pakistan-army-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Attack: पाकिस्तानी सेना के वाहन से भिड़ा रिक्शा, आत्मघाती हमले में चार सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Suicide Attack: पाकिस्तानी सेना के वाहन से भिड़ा रिक्शा, आत्मघाती हमले में चार सैनिकों की मौत
Tue, 09 Aug 2022 01:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पेशावर, इस्लामाबाद
पीटीआई, पेशावर, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:56 PM IST
सार
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने धमाके की पुष्टि की है। उत्तरी वजीरिस्तान जिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आता है। जिले की मीर अली तहसील में पत्तासी चेकपोस्ट के पास यह हमला हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र उत्तरी वजीरिस्तान में आज हुए एक आत्मघाती हमले में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। हमले के लिए एक तिपहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया। यह रिक्शा सेना के वाहन से आकर भिड़ा और उसमें शक्तिशाली धमाका हुआ। हमले में सात अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने धमाके की पुष्टि की है। उत्तरी वजीरिस्तान जिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आता है। जिले की मीर अली तहसील में पत्तासी चेकपोस्ट के पास यह हमला हुआ। हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं। इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस पाकिस्तान (ISPR) ने यह जानकारी दी। सात घायलों में तीन सिपाही, दो नायक रैंक के जवान व दो नागरिक हैं।
विज्ञापन
पीएम शरीफ ने जताया दुख, आतंक के खात्मे का संकल्प
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस आत्मघाती हमले पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए देश के दृढ़ संकल्प को दोहराया। हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उनके घिनौने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
टीटीपी का संघर्ष विराम बेअसर
हाल ही में तहरीक-तालिबान पाकिस्तान 'टीटीपी' के संघर्ष विराम के एलान के बावजूद कबायली जिलों में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। इससे पहले चार जुलाई को भी इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।