फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four member of same family shot dead in US

अमेरिका में भारतवंशी इंजीनियर, पत्नी और दो बेटों की गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Jun 2019 03:54 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 18 Jun 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Four member of same family shot dead in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिका की आईटी कंपनी में नौकरी करने वाले भारतवंशी इंजीनियर चंद्रशेखर शंकरा, उनकी पत्नी लावन्या शंकरा और दो बेटों की हत्या गोली मारकर कर दी गई। पुलिस को शनिवार की सुबह चारों के शव उनके फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिले। हत्या घृणा अपराध, किसी रंजिश या आत्महत्या है इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शवों को अटाम्प्सी कि लिए भेजा है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं।  


loader

वेस्ट डेस मोइंस पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर एक नागरिक सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर थे और एजेंसी की प्रौद्योगिकी सेवा ब्यूरो में तैनात थे। 65 स्ट्रीट स्थित चंद्रशेखर के आवास पर पुलिस शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे पहुंची। जहां चारों के शव बरामद हुए। सार्जंट डेन वेड ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इसका मृतक के परिजनों, मित्र और खासतौर से बाहर से आने वाले पेशेवरों पर बुरा असर पड़ेगा। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जल्द पूरी की जाएगी, साथ ही भरोसा जताया कि बाहर से आए पेशेवरों के समुदाय को कोई खतरा नहीं है। अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।  

मेहमान आए हुए थे घर

पुलिस ने बताया कि इस घटना के दौरान चंद्रशेखर के घर चार मेहमान थे जिनमें दो वयस्क और दो बच्चे थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक शवों को देखकर बाहर की ओर भागा और पड़ोसियों से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed