फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four Indian billionaires in America Jayashree Ullal Neerja Sethi Indira Nooyi Neha Narkhede

US: अमेरिका में अमीरों की सूची में चार भारतवंशी, जयश्री उलाल और नीरजा सेठी सहित यह महिलाएं अरबों की मालिक

Tue, 11 Jul 2023 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 07:30 AM IST
सार

जयश्री उल्लाल, कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म, अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष व सीईओ हैं जबकि नीरजा सेठी आईटी परामर्श और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटे व क्लाउड कंपनी कॉन्फ्लुएंट की सह-संस्थापक हैं। नेहा नरखेड़े और इंद्रा नूई ने फोर्ब्स की अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में जगह बनाई।

विज्ञापन
Four Indian billionaires in America Jayashree Ullal Neerja Sethi Indira Nooyi Neha Narkhede
अमेरिका की अरबपति महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी जयश्री उल्लाल, इंद्रा नूई, नीरजा सेठी और नेहा नरखेड़े को फोर्ब्स ने अमेरिका की 100 सबसे अमीर सेल्फ मेड (खुद के दम पर) महिलाओं में नामित किया है। इनकी कुल संपत्ति अरबों डॉलर की है। चारों महिलाओं को अमेरिका के 100 सबसे सफल इंटरप्रेन्योर, एग्जीक्यूटिव और एंटरटेनर की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इंद्रा नूई सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला
जयश्री उल्लाल, कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म, अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष व सीईओ हैं जबकि नीरजा सेठी आईटी परामर्श और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटे व क्लाउड कंपनी कॉन्फ्लुएंट की सह-संस्थापक हैं। नेहा नरखेड़े और पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष और सीईओ इंद्रा नूई ने फोर्ब्स की अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में जगह बनाई। फोर्ब्स ने कहा, शेयर बाजार में तेजी से कुछ हद तक बल मिलने में इन महिलाओं की संचयी कीमत रिकॉर्ड 124 अरब डॉलर है। सिस्को की 62 वर्षीय जयश्री उल्लाल 2.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 15वें स्थान पर हैं। वे 2008 में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स में सीईओ के रूप में शामिल हुईं, जब उसकी कोई सेल्स नहीं थी। अब कंपनी ने 4.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया।

विज्ञापन

68 साल की हैं नीरजा सेठी
सूची के अनुसार, नीरजा 15वें, नेहा 50वें स्थान पर हैं। जबकि, 68 वर्षीय नीरजा सेठी 99 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें नंबर पर हैं। उन्होंने 1980 में आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की सह-स्थापना की। सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरप्रेन्योर बनीं 38 वर्षीय नेहा नारखेड़े ने नई फ्रॉड डिटेक्शन फर्म की घोषणा की। वह 52 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 50वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा नूई 77वीं पायदान पर रहीं 
35 करोड़ डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 77वें स्थान पर इंदिरा नूई हैं, जो अमेरिका की 50 सबसे बड़ी कंपनियों में से एक पेप्सिको को चलाने वाली पहली अश्वेत और अप्रवासी महिला हैं। अमेजन और हेल्थ टेक फर्म फिलिप्स की निदेशक नूई गत नवंबर में घोटालों से ग्रस्त डॉयचे बैंक के नए विश्व सलाहकार बोर्ड में शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed