फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four children of Portugal, who suffered the worst heat of 90 years, filed a lawsuit on 33 countries

90 साल की सबसे भीषण गर्मी झेलने वाले पुर्तगाल के चार बच्चों ने 33 देशों पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 05 Sep 2020 07:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Sep 2020 07:59 AM IST
सार

  • जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप, पुर्तगाल में जुलाई में हुई रिकॉर्ड गर्मी  
  • बच्चे केस जीते तो सभी देश कानूनी रूप से कार्बन उत्सर्जन घटाने को होंगे बाध्य

विज्ञापन
Four children of Portugal, who suffered the worst heat of 90 years, filed a lawsuit on 33 countries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

90 साल की सबसे अधिक गर्मी झेलने वाले पुर्तगाल के चार बच्चों और दो युवाओं ने 33 देशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। स्ट्रांसबर्ग स्थित मानवाधिकार मामलों की यूरोपीय कोर्ट में इन बच्चों ने दलील दी कि इन देशों की जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के कारण इनके देश का इतना बुरा हाल हुआ।

विज्ञापन


पुर्तगाल में इस वर्ष जुलाई में बीते 90 साल की सबसे अधिक रिकॉर्ड गरमी हुई। मुकदमा दर्ज कराने वाले इन बच्चों को ग्लोबल लीगल एक्शन नेटवर्क का भी समर्थन प्राप्त है। क्लाइमेट एनालिटिक्स द्वारा मामले के लिए तैयार की गई एक विशेषज्ञ रिपोर्ट में पुर्तगाल को जलवायु परिवर्तन का हॉटस्पॉट बताया गया है।
विज्ञापन


अगर ये बच्चे मुकदमा जीतते हैं तो सभी 33 देश कानूनी रूप से कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही इन्हें अपने यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों समेत जलवायु परिवर्तन में विदेशी योगदान में भी कटौति करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2017 में लगी आग में 120 से अधिक की गई थी जान
मुकदमा दर्ज कराने वालों में चार बच्चे लीरिया निवासी हैं। यह वह स्थान है जहां के जंगलों में 2017 में विनाशकारी आग लगी थी और 120 से अधिक लोग मारे गए थे। शेष दो आवेदक लिस्बन में रहते हैं, जहां अगस्त 2018 में हीटवेव के दौरान 44 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान का रिकॉर्ड स्थापित हुआ था।

 
पश्चिमी यूरोप में 40-50 वर्षों में बढ़ी गर्मी
ग्लोबल वार्मिंग के कारण हर वर्ष लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है। इसका नतीजा है कि पश्चिमी यूरोप में बीते 40 से 50 वर्षाें में गर्मी बढ़ी है और लू  लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। लू से मरने वालों की संख्या में 30 गुणा वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed