फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foundation stone laid for first Hindu temple in Islamabad Pakistan

इस्लामाबाद में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य शुरू, 10 करोड़ रुपये आएगी लागत

Wed, 24 Jun 2020 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 24 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for first Hindu temple in Islamabad Pakistan
इस्लामाबाद में पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास किया गया - फोटो : twitter.com/LALMALHI

पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पर 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कृष्ण मंदिर राजधानी के एच-9 इलाके में 20,000 वर्ग फुट के प्लॉट पर बनाया जाएगा। मानवाधिकारों पर संसदीय सचिव लाल चंद माल्ही ने मंगलवार को मंदिर का शिलान्यास किया। माल्ही ने कहा कि इस्लामाबाद और आसपास के इलाकों में 1947 से पहले के मंदिरों के कई ढांचे हैं, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया है और इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


डॉन न्यूज ने माल्ही के हवाले से कहा है कि बीते दो दशक में इस्लामाबाद में हिंदू आबादी अच्छी-खासी बढ़ी है, इसलिए मंदिर की जरूरत है। उन्होंने इस्लामाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शवदाह गृह की कमी की भी बात कही। खबर के मुताबिक, धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूर-उल-हक कादरी ने कहा कि सरकार मंदिर के निर्माण का खर्च उठाएगी जिसपर फिलहाल अनुमानित तौर पर 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 
विज्ञापन


खबर में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि कादरी ने मंदिर के लिए विशेष अनुदान का मामला प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने रखा है। इस्लामाबाद हिंदू पंचायत ने मंदिर का नाम श्री कृष्ण मंदिर रखा है। राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) ने हिंदू पंचायत को मंदिर के लिए 2017 में जमीन दी थी, लेकिन कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के कारण मंदिर के निर्माण में देरी हुई। मंदिर परिसर में एक श्मशान घाट भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed