फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Found a place on earth where there is no trace of life

पृथ्वी पर मिली ऐसी जगह जहां जीवन की कोई संभावना तक नहीं

Sun, 24 Nov 2019 04:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Nov 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Found a place on earth where there is no trace of life
earth

शोधकर्ताओं ने पृथ्वी पर एक ऐसे जलीय वातावरण को खोज लिया है जहां जीवन की कोई संभावना तक नहीं है। इस खोज का मकसद जीवन की संभावनाओं को कम करने वाले घटकों के बारे में शुरुआती जानकारी हासिल करना है। यह जगह इथियोपिया के डैलोल में जियो थर्मल क्षेत्र के गर्म और खारे तालाबों की हैं। इन तालाबों में किसी भी तरह के सूक्ष्म जीव तक मौजूद नहीं पाए गए।

विज्ञापन


‘नेचर इकॉलॉजी ऐंड इवोल्यूशन’ नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला है कि इथियोपिया ये तालाब बहुत ज्यादा एसिडिक प्रॉपर्टी वाले भी हैं। इस कारण यहां जीवन पूरी तरह से असंभव है। स्पैनिश फाउंडेशन फॉर साइंस एंड टेक्नॉलजी (एफईसीवाईटी) के शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने बताया कि डैलोल क्षेत्र नमक से भरे ज्वालामुखी के मुख (क्रेटर) पर स्थित है।
विज्ञापन


हाइड्रोथर्मल गतिविधियों के चलते इस क्रेटर से लगातार उबलता पानी और जहरीली गैसें निकलती रहती हैं। यहां तकत कि सर्दियों में भी यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और यह पृथ्वी पर स्थित सबसे गर्म वातावरण वाले क्षेत्रों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 शून्य से भी कम है पीएच

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक डैलोल में जियो थर्मल क्षेत्र में अत्यधिक खारे और अल्ट्रा एसिडिक तालाबों मेें शून्य अल्ट्रा एसिडिक से लेकर 14 उच्च एल्कलाइन के मानक तक पीएच स्तर शून्य से भी कम यानी नकारात्मक बिंदु तक पहुंच जाता है। यही कारण है कि यहां सूक्ष्म जीवों के पनपने की संभावना भी नहीं के बराबर है।

 लाल ग्रह जैसे हैं हालात

अध्ययन के मुताबिक इस स्थान को मंगल ग्रह जैसा माना जा चुका है। इस अध्ययन की सह-लेखिका लोपेज गार्सिया ने बताया, ‘पिछले अनुसंधानों की तुलना में हमने इस बार अधिक नमूनों की जांच की और पाया कि इन खारे, गर्म और अल्ट्रा एसिडिक तालाबों में सूक्ष्म जीवों के पनपने की भी संभावना शून्य है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed