फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fossil scientists Claiming to find the Lion's ancestors in Kenya

केन्या में शेर के पुरखों को खोजने का दावा, एक दशक पहले मिले जीवाश्मों की अब जाकर सुलझी गुत्थी

Sat, 20 Apr 2019 08:10 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 20 Apr 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Fossil scientists Claiming to find the Lion's ancestors in Kenya
फाइल फोटो

केन्या में 10 साल पहले वैज्ञानिकों को जानवर की हड्डी के जो जीवाश्म मिले उनकी गुत्थी अब जाकर सुलझ गई है। इन जीवाश्म वैज्ञानिकों ने शेर के पुरखों को खोजने का दावा किया है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक, अफ्रीका में सवाना के घास के मैदानों पर 2.3 करोड़ साल पहले शेर की बहुत ही विशाल प्रजाति रहती थी। इस प्रजाति के शेर का वजन करीब 1,500 किलोग्राम तक था और वे आधुनिक दौर के हाथी जितने बड़े जानवरों का शिकार करते थे। वैज्ञानिकों ने ऐसे नतीजों की कल्पना तक नहीं की थी। 
विज्ञापन


ड्यूक और ओहायो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मैथ्यू बोर्थ्स और नैंसी स्टीवंस ने पुरातन शेरों के जीवाश्मों की जांच के बाद यह जानकारी दी है। वैज्ञानिकों ने निचले जबड़े, दांत और अन्य हड्डियों की जांच करके इस जीव को स्वाहिली भाषा में सिम्बाकुबवा-कुतोक-अफ्रीका (बड़ा अफ्रीकी शेर) नाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्थ्स कहते हैं कि बहुत ही बड़े दांतों के आधार पर हम कह सकते हैं कि सिम्बाकुबवा बहुत ही खास और विशाल मांसाहारी जीव थे। वे आधुनिक शेर के मुकाबले बहुत बड़े थे, शायद ध्रुवीय भालू से भी बड़े। 

मायोसिन काल में रही मौजूदगी

शोधकर्ताओं के मुताबिक ये विशाल शेर पृथ्वी पर मायोसिन काल में मौजूद थे। मायोसिन काल वह समय है जब आदम वानर पृथ्वी पर चलना सीख रहे थे। उसी कालखंड के दौरान स्तनधारी जीव खुद को सुरक्षित रखने में सफल हो सके। क्रमिक विकास के चक्र में सिम्बाकुबवा करीब एक करोड़ साल पहले लुप्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed