फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Forty-four new exoplanets discovered outside the Solar System

सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों की खोज, 16 ग्रह पृथ्वी और एक शुक्र के आकार का

Thu, 09 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
Forty-four new exoplanets discovered outside the Solar System
नासा द्वारा प्रदान की गई यह अवांछित कलाकार की अवधारणा केप्लर अंतरिक्ष यान दिखाती है। नासा के केप्लर और ईएसए के गाया स्पेस टेलीस्कोप से पूल किए गए डेटा ने इन 44 एक्सप्लानेट्स के अस्तित्व की पुष्टि की है और उनके बारे में विभिन्न विवरणों का वर्णन किया है।

वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों (एक्सोप्लैनेट) की खोज की है। खास बात यह है कि इन ग्रहों की खोज एक साथ हुई है। इन ग्रहों से सौर मंडल की संरचना और विकास के बारे में अधिक जानकारियां हासिल की जा सकेंगी।

विज्ञापन


जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नासा के केपलर और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के गाया स्पेस टेलीस्कोप की मदद से इन ग्रहों की खोज की है। खोजे गए 16 ग्रह पृथ्वी और एक शुक्र के आकार का है। यूनिवर्सिटी के छात्र जॉन लिविंग्सटन ने कहा, चार ग्रह 24 घंटे से भी कम समय में अपने तारे की परिक्रमा पूरी कर लेते हैं। इसका अर्थ यह है कि उन ग्रहों पर एक साल पृथ्वी के एक दिन से भी छोटा होता है। इस खोज से कम समय में परिक्रमा करने वाले ग्रहों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन ग्रहों की संख्या कम नहीं बल्कि यह अंतरिक्ष में बहुतायत में मौजूद हैं। अब तक ऐसे ग्रहों को लेकर माना जाता था कि इनकी संख्या बेहद कम है। शोधकर्ता एक्सोप्लैनेट के वातावरण और वहां जीवन की संभावनाओं को लेकर भी अध्ययन करेंगे। खगोलविदों के मुताबिक, नई तकनीक के इस्तेमाल से एक्सोप्लैनेट की पुष्टि करना आसान हो पाया। भविष्य में बाहरी ग्रहों की खोज में और तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed