फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former YouTube CEO Susan Wojcicki's Son Found Dead At US University

US: यूनिवर्सिटी में मृत पाया गया यूट्यूब की पूर्व सीईओ का बेटा, दादी ने जताया ड्रग ओवरडोज से मौत का अंदेशा

Sun, 18 Feb 2024 10:16 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:16 AM IST
सार

यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुजन वोजिस्की के 19 साल के बेटे मार्को ट्रॉपर का शव मिला है। कैंपस पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर किसी साजिश के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, बच्चे की दादी एस्थर वोजिस्की का मानना है कि उसकी मौत ड्रग ओवरडोज से हो सकती है। 

 

विज्ञापन
Former YouTube CEO Susan Wojcicki's Son Found Dead At US University
सुजन वोजिस्की के बेटे की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूब की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुजन वोजिस्की के बेटे की मौत हो गई। इसकी पुष्टि परिवार ने की है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में 19 वर्षीय मार्को ट्रोपर का शव कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले कैंपस के छात्रावास में मिला। आशंका जताई जा रही है कि मौत ड्रग ओवरडोज के चलते हुई।

विज्ञापन


रूम से नहीं निकला बाहर
कैंपस अधिकारियों का कहना है कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले परिसर में स्थित क्लार्क केर छात्रावास में मार्को ट्रॉपर रह रहा था। वह रूम से नहीं निकला और दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाया। मंगलवार शाम करीब चार बजकर 23 मिनट पर ट्रॉपर का शव मिला। 
विज्ञापन


मौत का कारण नहीं आया सामने
फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चल सका है। कैंपस अधिकारियों ने कहा है कि घटनास्थल पर किसी साजिश के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, बच्चे की दादी एस्थर वोजिस्की का मानना है कि उसकी मौत ड्रग ओवरडोज से हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी ने की तारीफ, लेकिन...
एस्थर वोजिस्की ने अपने पोते को सबसे दयालु, प्यार करने वाला, मजेदार और सुंदर इंसान बताया। साथ ही उसके गणित की भी तारीफ की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, 'ट्रोपर एक ड्रग का सेवन कर रहा था। हमें नहीं पता कि यह क्या था। हम बस एक बात जानते हैं कि वह ड्रग करता था।' 

परिवार को ट्रॉपर के टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पता चल सकेगा कि मौत क्यों हुई। रिपोर्ट आने में 30 दिन तक लग सकते हैं। फेसबुक पोस्ट में एस्थर वोज्स्की ने कहा कि उनका पोता बहुत प्यारा था। वह मैथ जीनियस था।

हम सब बहुत दुखी
दादी ने बताया कि ट्रोपर गणित में पढ़ाई कर रहा था और वह दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू करने वाला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, 'हम सब बहुत दुखी हैं। उन सभी अवसरों और जीवन के अनुभवों के बारे में सोच रहे हैं, जिसमें मार्को हमारे साथ था।  मार्को हम सब तुमसे प्यार करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed