फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Vice President Kamala Harris says she will not run for governor of California in 2026

Kamala Harris: 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोक सकती हैं कमला; कैलिफोर्निया में गवर्नर बनने की रेस से बाहर

Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
सार

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि वह 2026 में कैलिफोर्निया के गवर्नर का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में मैंने इस बात पर बहुत सोचा कि मुझे देश और जनता की सेवा कैसे करनी चाहिए। मैंने गंभीरता से इस पर विचार किया कि क्या मुझे कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
Former Vice President Kamala Harris says she will not run for governor of California in 2026
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने साफ कर दिया है कि वह 2026 में कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। इससे अब यह संभावना बन रही है कि वह 2028 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए ताल ठोक सकती हैं। 

विज्ञापन


हैरिस ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को जारी बयान में कहा, 'पिछले छह महीनों में मैंने इस बात पर बहुत सोचा है कि मुझे देश और जनता की सेवा कैसे करनी चाहिए। मैंने गंभीरता से इस पर विचार किया कि क्या मुझे कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए। मुझे अपने राज्य और इसकी जनता से बेहद लगाव है, लेकिन मैंने फैसला किया है कि मैं गवर्नर का चुनाव नहीं लड़ूंगी।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अभी भारत के साथ बातचीत जारी; BRICS का जिक्र कर बोले- डॉलर पर हमला नामंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला के फैसले से भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज 
कमला हैरिस के इस फैसले से उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2020 और 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में हार के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह फिर से राष्ट्रपति पद के लिए कोशिश करेंगी या राजनीति से दूर हो जाएंगी। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि अगला कदम क्या होगा, लेकिन यह जरूर कहा कि वह जनता की सेवा करती रहेंगी। 

हैरिस ने बयान में कहा, 'हमारी राजनीति और संस्थाएं आज जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रहीं। इसलिए फिलहाल मैं कोई निर्वाचित पद नहीं ले रही हूं, लेकिन मैं देशभर में डेमोक्रेट नेताओं को समर्थन दूंगी और आने वाले समय में अपनी योजनाएं बताऊंगी।'


ये भी पढ़ें: US-IND Trade: व्हाइट हाउस सलाहकार बोले- भारत से वार्ता पर ट्रंप निराश, 25% टैरिफ लगाना हो सकता है समस्या का हल

कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं कमला 
कमला हैरिस, जो पहले अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति बनीं थीं, पहले भी कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल और सैन फ्रांसिस्को की जिला अटॉर्नी रह चुकी हैं। उन्होंने दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में हिस्सा लिया, लेकिन दोनों बार असफल रहीं। 2024 में वे डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं, लेकिन ट्रंप से चुनाव हार गईं। उनके गवर्नर चुनाव न लड़ने से अब इस पद की दौड़ खुल गई है। पूर्व कांग्रेस सदस्य केटी पोर्टर, लॉस एंजेलिस के पूर्व मेयर एंटोनियो विलाराइगोसा, और पूर्व स्वास्थ्य सचिव जेवियर बेसेरा जैसे कई नेता इस पद के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

अमेरिका में असली ताकत जनता के पास: कमला 
कमला हैरिस ने अपने बयान में कहा, 'अमेरिका में असली ताकत जनता के पास होती है। हमें मिलकर न्याय, समानता और आजादी के लिए लड़ना चाहिए। मैं इस लड़ाई में बनी रहूंगी।'







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed