फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Supreme Court Judge Markandey Katju Nirav Modi would not get justice in India

नीरव मोदी को भारत में नहीं मिल पाएगा न्याय : काटजू

Sat, 12 Sep 2020 02:22 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Former Supreme Court Judge Markandey Katju Nirav Modi would not get justice in India
मार्कंडेय काटजू - फोटो : Twitter

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में शुक्रवार को वीडियो लिंक के जरिये लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुबूत दिए।

विज्ञापन


बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर पेश हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने कहा कि नीरव मोदी प्रत्यर्पित किए जाने पर भारत में निष्पक्ष ट्रायल नहीं मिल पाएगा। 


बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी कर लंदन भागे नीरव मोदी मामले में सुनवाई के दौरान 130 मिनट के अपने बयान में काटजू ने आरोप लगाया कि भारत में न्यायिक व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियां सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय राजनीतिक नेताओं के इशारों पर काम कर रहे हैं। पांच-दिवसीय सुनवाई में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर सुनवाई होनी है। जजों को यह तय करने की आवश्यकता है कि क्या भारत सरकार द्वारा पेश साक्ष्य के आधार पर भारत में उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काटजू ने अपने आरोपों के समर्थन में कई केस और मुद्दों को रखा, जिनमें 2019 में पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ की ओर से अयोध्या पर दिया गया फैसला शामिल हैं, जिन्हें बाद में राज्यसभा का सदस्य नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही, उन्होंने रिटायरमेंट के बाद जजों की नियुक्ति, मीडिया ट्रायल और न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed