फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former South African President Nelson Mandela dies of personal physician of Indian origin

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक का निधन

Sun, 30 Aug 2020 04:12 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 30 Aug 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Former South African President Nelson Mandela dies of personal physician of Indian origin
नेल्सन मंडेला - फोटो : Amar Ujala

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक विजय रामलखन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। विजय ने दक्षिण अफ्रीका के नेता की मृत्यु से पहले एक दशक तक उनकी देखभाल की थी।

विज्ञापन


मंडेला का 2013 में निधन हो गया था। विजय रामलखन के अनुज आनंद ने बताया कि उनके भाई ने बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की सैन्य शाखा ‘एमके’ के रामलखन के साथियों ने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में देशवासियों के लिए उनके समर्पण की प्रशंसा की है। रामलखन के अंतिम संस्कार की अब तक घोषणा नहीं की गई है क्योंकि ‘एमके’ के उनके कुछ वरिष्ठ साथियों ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने का आग्रह किया है ।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में 1980 के दशक में सरकार की रंगभेद नीति के खिलाफ संघर्ष के दौरान रामलखन ने अपने गृह क्षेत्र डरबन में आंतरिक विरोध समूहों के गठन के लिए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। रामलखन 2017 में अपनी एक किताब के कारण विवादों में आ गए थे। ‘मंडेलाज लास्ट ईयर’ नामक पुस्तक में राम लखन ने उनकी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed