{"_id":"5cc4eb5cbdec22074909e5fe","slug":"former-president-pervez-musharraf-will-return-to-pakistan-on-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अदालत में पेश होने 1 मई को लौटेंगे पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अदालत में पेश होने 1 मई को लौटेंगे पाकिस्तान
Sun, 28 Apr 2019 05:23 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 28 Apr 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ अगले महीने 1 मई को स्वदेश लौटेंगे। पूर्व राष्ट्रपति पर देशद्रोह का आरोप है और इसी मामले में उन्हें 2 मई को अदालत में पेश होना है।
विज्ञापन
मुशर्रफ के वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी। वकील के मुताबिक, 75 वर्षीय मुशर्रफ 2 मई को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार ने देश में आपातकाल लगाने के लिए मुशर्रफ के खिलाफ 2014 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रहते हुए मुशर्रफ ने 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल लगाया था। अपना इलाज कराने के लिए मुशर्रफ ने 2016 में पाकिस्तान छोड़ दिया था, तब से वह दुबई में रह रहे हैं। पिछले महीने उन्हें दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन