फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election 2024 Former President Donald Trump Vows To Crush Joe Biden in Poll

US Presidential Poll: बाइडन के एलान के बाद ट्रंप का पहला चुनावी कार्यक्रम, चेताया- यदि हम नहीं जीते तो देश…

Fri, 28 Apr 2023 09:28 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Apr 2023 09:28 AM IST
सार

रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव से पहले एक बार फिर वह मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। उनपर पूर्व कॉलमनिस्ट ई जीन कैरोल ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
US Presidential Election 2024 Former President Donald Trump Vows To Crush Joe Biden in Poll
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत को लेकर चुनावी रणनीति शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हम वापस नहीं आए तो अमेरिका अराजकता में उतर जाएगा। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी हमला किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने रास्ते से भटक गया है। अब देश को बचाने की जरूरत है। 

विज्ञापन

फिर लगा दुष्कर्म का आरोप

हालांकि, रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव से पहले एक बार फिर वह मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने ट्रंप पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रंप के खिलाफ एक अन्य केस की सुनवाई के दौरान कैरोल ने दुष्कर्म की जानकारी दी। कैरोल ने कोर्ट को बताया कि ट्रंप ने मैनहट्टन में डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बाद में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मेरा मजाक भी उड़ाया।

विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट में मौजूद कैरोल ने पहली बार 2019 में न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताकत को चुनना है

गौरतलब है, जो बाइडन ने हाल ही में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के बाद ट्रंप ने पहली बार गुरुवार को करीब 1500 समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव अब ताकत या कमजोरी के बीच है। सफलता या विफलता, सुरक्षा या अराजकता, शांति या संघर्ष और समृद्धि या तबाही के बीच चुनाव करना है।

देश को बर्बादी से बचाना लक्ष्य

उन्होंने कहा कि हम एक देश को बर्बाद होते देख रहे हैं। देश को बचाने के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में बाइडन और व्हाइट हाउस को बड़े वोटों के अंतर से हराएंगे। साथ ही अपने अधूरे काम को भी निपटाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed