फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif wants to spend some more time in foreign

कुछ और समय तक विदेश में रहना चाहते हैं पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

Fri, 27 Dec 2019 02:39 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif wants to spend some more time in foreign
नवाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लंदन में इलाज करा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कुछ और समय तक विदेश में रहने की इजाजत मांगी है। उनके इस आवेदन पर विचार करने के लिए पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक समिति बनाई है।

विज्ञापन


नवाज की ओर से दिए गए आवेदन में खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चार सदस्यीय समिति की अध्यक्षता पंजाब प्रांत के कानून मंत्री मोहम्मद बशरत राजा करेंगे। 
विज्ञापन


समिति नवाज के आवेदन पर विचार करेगी और राज्य सरकार को रिपोर्ट देगी। बता दें कि भ्रष्टाचार के एक मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की पिछले महीने तबीयत खराब हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम होने के बाद उन्हें लाहौर की कोट लखपत जेल से निकालकर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होता देख नवाज को पिछले महीने इलाज के लिए लंदन जाना पड़ा।

शरीफ के छोटे भाई शहबाज के पास पेश होने का आखिरी मौका : कोर्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई और पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ को आशियाना इकबाल हाउसिंग घोटाले में अदालत में पेश होने के लिए सात जनवरी तक की मोहलत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट ने साफ कहा कि यह शहबाज के लिए अदालत में पेश होने का आखिरी मौका है। हाउसिंग घोटाले मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान जवाबदेही अदालत ने शहबाज के खिलाफ सख्त टिप्पणी की। 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के प्रमुख शहबाज के वकील ने हड़ताल का हवाला देते हुए अदालत से सुनवाई टालने का आग्रह किया। इसके बाद जज अमजद नजीर चौधरी ने सुनवाई सात जनवरी तक के लिए टाल दी। साथ ही स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई पर शहबाज को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा और यह उनके पास आखिरी मौका है। जज चौधरी ने कहा कि शहबाज के कोर्ट में मौजूद नहीं रहने की वजह से इस मामले की सुनवाई पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed