फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pak PM Imran Khan demands fresh elections under new and impartial EC

Pakistan: इमरान खान ने नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की, बोले- जांच हुई तो मुख्य चुनाव आयुक्त पर चलेगा मुकदमा

Sat, 06 Jul 2024 09:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jul 2024 09:34 PM IST
सार

Pakistan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नए और निष्पक्ष चुनाव आयोग के तहत दोबारा चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सही से जांच हुई तो मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा चलेगा। 

विज्ञापन
Former Pak PM Imran Khan demands fresh elections under new and impartial EC
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक बार नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव पाकिस्तान के इतिहास  का सबसे बड़ा धोखा है। पीटीआई पार्टी के संस्थापक खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


'अत्याचारियों के सामने कभी नहीं झुकूंगा'
उन्होंने कहा, 'ला इलाहा इल्लल्लाह' में भरोसा रखने के नेता मैं सच्ची आजादी के संघर्ष में अडिग रहूंगा। करीब एख साल तक कैद में रहने और अत्यधिक गर्मी सहने के बावजूद मैं अपने समय के अत्याचारियों के सामने कभी नहीं झुकूंगा। खान ने कहा, मैं जेल में मरने के लिए तैयार हूं। लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं, मैं इस लड़ाई को लड़ता रहूंगा। 
विज्ञापन


200 से ज्यादा मामलों का सामना कर रहे इमरान
200 से ज्यादा मामलों का सामना कर रहे इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं। कई मामलों में उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है। वह फिलहाल रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीएमएल-एन और पीपीपी जनादेश चोर'
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि आठ फरवरी के आम चुनाव सभी तरह की धांधलियां हुईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दलों पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जनादेश चोर करार दिया। 

पीएमएल-एन और पीपीपी में हुआ था गठबंधन
आम चुनाव में पीएमएल-एन और पीपी दोनों ने पीटीआई समर्थित उम्मीदवार द्वारी जीती गईं 92 सीटों की तुलना में कम सीटें जीतीं। चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ, जिसके तहत पीएमएल-एन को प्रधानमंत्री और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री का पद मिला, जबकि पीपीपी को राष्ट्रपति पद और सिंध प्रांत में मुख्यमंत्री का पद मिला।

'जांच हुई तो मुख्य चुनाव आयुक्त पर चलेगा मुकदमा'
खान ने यह भी कहा कि चुनाव में धांधली और पीएमएल-एन और पीपीपी गठबंधन शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि अगर इस फर्जी चुनाव की जांच होती है तो मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर अनुच्छेद 6 के तहत मुकदमा चलेगा।  


नए सिरे से चुनाव कराने की मांग
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़ा धोखा है। फिर भी पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा ने इस फर्जी चुनाव का संचालन करने वाले चुनाव आयोग की तारीफ करना जारी रखा हुआ है। हमें इस आयोग से न्याय मांगने भेजा जा रहा है। मैं एक नए, निष्पक्ष चुनाव आयोग के तहत नए सिरे से चुनाव की मांग करता हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed