फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former officer of Saddam Hussein Abdullah Qardash become new leader of ISIS after Al-baghdadi

बगदादी के बाद सद्दाम की सेना का अधिकारी अब्दुल्ला कार्दश बना आईएस का सरगना

Mon, 28 Oct 2019 06:10 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Oct 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
former officer of Saddam Hussein Abdullah Qardash become new leader of ISIS after Al-baghdadi
अब्दुल्ला कार्दश (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिकी सेना ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु अल-बकर बगदादी को मार दिया है। इसकी पुष्टि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस आतंकी संगठन की कमान सद्दाम हुसैन की सैना के पूर्व अधिकारी अब्दुल्ला कार्दश को सौंपी गई है। कार्दश इराक की जेल में बगदादी के साथ बंद था। इसके बाद वह आईएस का मुख्य नीति-निर्माता बन गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्दश को प्रोफेसर के तौर पर जाना जाता है। वह एक क्रूर लेकिन आईएस का मशहूर चेहरा है। आईएस की समाचार एजेंसी अमाक के एक बयान के अनुसार बगद्दी ने इस साल अगस्त में कार्दश को रोजमर्रा के कामकाज को नियंत्रित करने का जिम्मा दिया था। जिसकी वजह से बगदादी की मौत के बाद उसे संगठन की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि कार्दश ने बगदादी की मौत से पहले ही कई सारी जिम्मेदारियों को निभाना शुरू कर दिया था। उसे बगदादी के हवाई हमले में घायल होने के बाद अगस्त में उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था। इस दौरान बगदादी डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। बीमारी की वजह से वह कामकाज में हिस्सा नहीं ले रहा था। वह केवल किसी योजना को लेकर हां या न बोला करता था।

कौन था बगदादी

बगदादी का जन्म 1971 में इराक के सामरा में गरीब सुन्नी परिवार में हुआ था। उसका असली नाम इब्राहिम अल-ऊद अल-बदरी था, लेकिन दुनिया में उसने अबू बकर अल बगदादी के नाम से खौफ कायम किया था। बगदादी का परिवार पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने का दावा करता है। उनका कहना है कि वे पैगंबर मोहम्मद के कबीले से ताल्लुक रखते हैं।

स्टार फुटबॉलर था बगदादी

बगदादी ने 1996 में यूनिवर्सिटी ऑफ बगदाद से इस्लामिक स्टडीज में स्नातक की डिग्री पाई। इसके बाद 1999 से 2007 से के बीच कुरान पर इराक की सद्दाम यूनिवर्सिटी फॉर इस्लामिक स्टडीज से मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की। बगदादी को फुटबाल खेलने का बहुत शौक था। वह बगदाद के एक स्थानीय क्लब का स्टार फुटबॉलर भी था। वह 2004 तक बगदाद में अपने परिवार के साथ रहा।

2003 में बनाया था आतंकी संगठन

जब 2003 में अमेरिका ने सद्दाम को सत्ता से हटाने के लिए इराक पर हमला किया तब बगदादी ने जैश अह्ल अल-सुन्नाह वा अल-जमाह नाम के आतंकी गुट के गठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed