{"_id":"68d87234d935ddccb5098e67","slug":"former-nepal-pm-says-he-did-not-fire-on-protesters-infiltrators-are-responsible-for-the-gen-z-movement-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: 'जेन जी आंदोलन के लिए घुसपैठिए जिम्मेदार'; नेपाल के पूर्व पीएम बोले- नहीं चलवाई प्रदर्शकारियों पर गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: 'जेन जी आंदोलन के लिए घुसपैठिए जिम्मेदार'; नेपाल के पूर्व पीएम बोले- नहीं चलवाई प्रदर्शकारियों पर गोली
Sun, 28 Sep 2025 04:54 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:54 AM IST
सार
भ्रष्टाचार और सरकारी अराजकता के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए ओली पहले भी भ्रामक बयान दे चुके हैं और जेन-जी आंदोलन को लेकर भारत पर भी निशाना साध चुके हैं। आंदोलन के बाद पहली बार सामने आने पर ओली ने अपनी गलती स्वीकार करने की जगह भारत पर तमाम आरोप मढ़े थे।
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को एक बार फिर से सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए कहा कि उन्होंने जेन जी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया। ओली ने भक्तपुर जिले के गुंडू क्षेत्र में अपने निजी आवास पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, प्रदर्शनकारियों पर ऑटोमेटिक बंदूकों से गोलियां चलाई गईं, जो पुलिस के पास नहीं थीं, और मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेन जी प्रदर्शनकारियों के नाम पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। उन्होंने घुसपैठियों को देश की स्थिति बिगाड़ने का जिम्मेदार ठहराया। ओली ने आरोप लगाया कि जेन जी आंदोलन में घुसपैठ हुई, जिससे वास्तविक प्रदर्शनकारियों को अलग कर दिया गया। उन्होंने कहा, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि नई पीढ़ी के लोगों ने सिंघा दरबार और मुख्य सरकारी सचिवालय परिसर को आग नहीं लगाई होगी। एजेंसी
विज्ञापन
विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत पर साध चुके हैं निशाना
भ्रष्टाचार और सरकारी अराजकता के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए ओली पहले भी भ्रामक बयान दे चुके हैं और जेन-जी आंदोलन को लेकर भारत पर भी निशाना साध चुके हैं। आंदोलन के बाद पहली बार सामने आने पर ओली ने अपनी गलती स्वीकार करने की जगह भारत पर तमाम आरोप मढ़े थे। ओली ने कहा था कि अयोध्या, भगवान राम के जन्म, कालापानी और लिपुलेख जैसे मुद्दों पर अड़े रहने की वजह से उनकी सरकार को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन