फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Nepal Deputy PM Top Bahadur Rayamajhi among 30 people charged in fake Bhutanese refugee scam

Refugee Scam: नेपाल में शरणार्थी घोटाले में 30 पर केस दर्ज, पूर्व डिप्टी पीएम और गृह मंत्री शामिल

Thu, 25 May 2023 01:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 25 May 2023 01:06 AM IST
सार

आरोप है कि इन्होंने नेपाली नागरिकों से पैसे लिए और बदले में उन्हें पात्र भूटानी शरणार्थियों के रूप में उनकी पहचान बताने वाले दस्तावेज उपलब्ध कराने का वादा किया था, ताकि उन्हें दूसरे देशों में शरण मिल सके।

विज्ञापन
Former Nepal Deputy PM Top Bahadur Rayamajhi among 30 people charged in fake Bhutanese refugee scam
Top Bahadur Rayamajhi - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में शरणार्थी घोटाले में अभियोजकों ने बुधवार को एक अदालत में 30 लोगों के खिलाफ मामला दायर किया। आरोपियों में पूर्व उप-प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी, पूर्व गृह मंत्री बाल कृष्ण खांड और प्रमुख अधिकार कार्यकर्ता टेक नाथ रिजाल समेत कई राजनेता शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने नेपाली नागरिकों से पैसे लिए और बदले में उन्हें पात्र भूटानी शरणार्थियों के रूप में उनकी पहचान बताने वाले दस्तावेज उपलब्ध कराने का वादा किया था, ताकि उन्हें दूसरे देशों में शरण मिल सके।

विज्ञापन


इस मामले ने नेपाल की राजनीति में भूचाल ला दिया है, क्योंकि गिरफ्तार राजनेता सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष दोनों के हैं। हफ्तों की जांच के बाद अभियोजकों ने काठमांडू जिला अदालत में मामला दर्ज कराया है। कार्यकर्ता रिजाल ने भूटान में अल्पसंख्यक नेपालियों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया था और उन्हें भूटानी सरकार ने कई साल जेल में भी रखा था और बाद में नेपाल निर्वासित कर दिया था। पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
नेपाल शरणार्थी घोटाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed