{"_id":"60e32e1a8ebc3eff1c7cc29c","slug":"former-maldives-minister-arrested-in-sri-lanka-in-a-child-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल उत्पीड़न मामला: श्रीलंका में गिरफ्तार किए गए मालदीव के पूर्व मंत्री समेत पांच लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाल उत्पीड़न मामला: श्रीलंका में गिरफ्तार किए गए मालदीव के पूर्व मंत्री समेत पांच लोग
Mon, 05 Jul 2021 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:36 PM IST
सार
मालदीव के एक पूर्व मंत्री को एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।
विज्ञापन
Mohamed Ashmalee
- फोटो : Wiki Commons
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बताया कि मालदीव के पूर्व वित्त राज्यमंत्री मोहम्मद अशमाली और चार अन्य को इस मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार इस मामले में 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न माउंट लाविनिया इलाके में तीन महीने से अधिक समय तक किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक अजित रोहाना ने कहा कि लड़की की मां सहित 32 संदिग्धों, मध्य प्रांत के एक स्थानीय नेता और एक व्यवसायी को मामले के सिलिसिले में अभी तक गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो वेबसाइट मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें तब इस बात की भनक मिली जब आठ जून को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को किशोरी को यौन क्रिया के लिए ऑनलाइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने कथित तौर पर दो वेब विज्ञापन प्रकाशित कर लड़की को बेचने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
एक लॉज के प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने अपराध में संलिप्त 12 लोगों की पहचान की है। मालदीव की मीडिया कंपनी 'मिहारू न्यूज' ने खबर दी है कि पुलिस को संदेह है कि अशमाली लड़की के ग्राहक थे और उन्होंने उस नेटवर्क का सहयोग किया जिसने लड़की का उत्पीड़न जारी रखा था।