फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former General Zhao appointed Deputy Chairman of the Foreign Affairs Committee, was the head of the Chinese command attached to India.

चीन ने पूर्व जनरल झाओ विदेश मामलों की समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त, भारत से जुड़ी कमान के प्रमुख थे

Mon, 01 Mar 2021 05:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Former General Zhao appointed Deputy Chairman of the Foreign Affairs Committee, was the head of the Chinese command attached to India.
PLA china Army - फोटो : सांकेतिक

चीन ने जनरल झाओ जोंगकी को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्व शीर्ष अधिकारी हैं। जनरल झाओ 2017 में डोकलाम गतिरोध और 2020 में लद्दाख गतिरोध के दौरान चीनी सेना की पश्चिम कमान के प्रमुख थे। 

विज्ञापन


पीएलए के नियमों के मुताबिक चीन में शीर्ष जनरल के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है। एनपीसी की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा के मुताबिक जनरल झाओ को एनपीसी के प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एनपीसी की पांच मार्च से शुरू हो रही वार्षिक बैठक से पहले यह नियुक्ति की गई है। एनपीसी और चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) सलाहकार निकाय है जिनकी वार्षिक बैठक एक हफ्ते के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोकलाम व लद्दाख गतिरोध झाओ के कार्यकाल में हुए
जनरल झाओ के स्थान पर पिछले वर्ष दिसंबर में जनरल झांग शुडोंग को नियुक्त किया गया था। 2017 के डोकलाम गतिरोध के दौरान झाओ पश्चिमी थियेटर कमान के प्रमुख थे। उस दौरान भूटान के दावे वाले एक इलाके में भारतीय सीमा के नजदीक पीएलए द्वारा सड़क बनाने की योजना का भारतीय सेना ने विरोध किया था। लद्दाख गतिरोध भी जनरल झाओ के कार्यकाल में हुआ। पिछले वर्ष मई में यह तब शुरू हुआ जब चीन ने पूर्वी लद्दाख सीमा के पास सैन्य अभ्यास के लिए हजारों की संख्या में अपने सैनिकों को भेज दिया, इसके बाद भारत के साथ उसका तनाव बढ़ गया।


पिछले वर्ष पांच मई से शुरू हुए गतिरोध के बाद पिछले महीने भारत और चीन की सेना पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के अधिकतर विवादित स्थानों से पीछे चली गई है और पूर्वी लद्दाख के अन्य क्षेत्रों से वापसी के लिए वार्ता कर रही है।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed