फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former california mayor eileen wang pleads guilty acting as chinese agent

चीन की सीक्रेट एजेंट निकलीं पूर्व अमेरिकी मेयर: अदालत में कबूला गुनाह, 10 साल के लिए जाएंगी जेल!

Sat, 30 May 2026 04:07 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, लॉस एंजेलिस।
पीटीआई, लॉस एंजेलिस। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2026 04:07 AM IST
सार

अमेरिका की धरती पर ड्रैगन का बड़ा खेल बेनकाब हो गया है। अर्काडिया की पूर्व मेयर एलीन वांग ने प्यार और लालच के चक्कर में चीनी सरकार की सीक्रेट एजेंट बनकर काम किया। उइगर मुसलमानों के नरसंहार को झुठलाने वाली इस पूर्व मेयर का गुनाह अब अदालत में साबित हो चुका है।
 

विज्ञापन
former california mayor eileen wang pleads guilty acting as chinese agent
कैलिफोर्निया की मेयर ईलिग वांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाली खबर आई है। अर्काडिया शहर की पूर्व मेयर एलीन वांग ने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने अमेरिकी सरकार को बिना बताए चीन के एजेंट के रूप में काम किया। 56 साल की वांग ने माना कि उन्होंने चीनी अधिकारियों के इशारे पर काम किया था। वे अपनी वेबसाइट पर चीन के पक्ष वाली खबरें शेयर करती थीं। अमेरिकी कानून के मुताबिक ऐसा करने से पहले सरकार को सूचना देना जरूरी है।
विज्ञापन


मंगेतर के साथ मिलकर चलाया प्रोपेगैंडा
संघीय वकीलों के मुताबिक यह पूरा मामला साल 2020 से 2022 के बीच का है। वांग और उनके तत्कालीन मंगेतर याओनिंग 'माइक' सन ने चीनी अधिकारियों के लिए काम किया। दोनों मिलकर 'यूएस न्यूज सेंटर' नाम की वेबसाइट चलाते थे। इस वेबसाइट के जरिए वे चीन का प्रचार करते थे। जून 2021 में एक चीनी अधिकारी ने वांग को एक लिंक भेजा था। यह लॉस एंजेलिस टाइम्स में छपा एक पत्र था। इसमें शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को झूठा बताया गया था। वांग ने कुछ ही मिनटों में इसे अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रूस से आर्मेनिया को दी धमकी: कहा-EU से बढ़ाई नजदीकियां, तो झेलना होगा निलंबन; पुतिन ने दी यूक्रेन जैसी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में क्यों हुई देरी?
एलीन वांग नवंबर 2022 में अर्काडिया की सिटी काउंसिल में चुनी गई थीं। इसके बाद वे मेयर बनीं। जब उनके खिलाफ एफबीआई की जांच शुरू हुई, तो लोगों ने इस्तीफे की मांग की। लेकिन कार्यवाहक मेयर पॉल चेंग ने कहा कि उनके हाथ कानून से बंधे थे। शहर के नियमों के मुताबिक किसी को दोषी साबित होने से पहले पद से नहीं हटाया जा सकता था। एलीन वांग ने इस महीने की शुरुआत में खुद ही इस्तीफा दे दिया था।

अक्तूबर में कोर्ट सुनाएगा सजा
लॉस एंजेलिस की अदालत में जज वेस्ली ह्सू के सामने वांग ने अपना दोष स्वीकार किया। सुनवाई के दौरान एक चीनी दुभाषिया भी मौजूद था। वांग के वकीलों का कहना है कि उनका यह रिश्ता 2024 में खत्म हो चुका है। वांग ने कहा कि उन्होंने गलत इंसान पर भरोसा किया, जिसने उन्हें भटका दिया। उनके पूर्व मंगेतर माइक सन को पिछले साल अक्टूबर में ही चार साल की जेल हो चुकी है। वह वांग के चुनाव अभियान के कोषाध्यक्ष भी थे। फिलहाल वांग 25,000 डॉलर के मुचलके पर बाहर हैं। उन्हें छह अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed