फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Australia MP Julia Banks accuses a current cabinet minister of touching her inappropriately

ऑस्ट्रेलिया: पूर्व सांसद ने मौजूदा कैबिनेट मंत्री पर लगाया गलत ढंग से छूने का आरोप

Tue, 06 Jul 2021 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Jul 2021 08:56 PM IST
सार

पूर्व सांसद जूलिया बैंक्स ने कहा कि मामला 2017 का है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस हरकत को अनुचित ठहराया है।

विज्ञापन
Former Australia MP Julia Banks accuses a current cabinet minister of touching her inappropriately
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व सांसद जूलिया बैंक्स - फोटो : twitter.com/juliahbanks

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर संसद भवन की मर्यादा को तार-तार करने के आरोप लगे हैं। इस बार यह आरोप पूर्व सांसद जूलिया बैंक्स ने लगाए हैं जब वे सांसद थीं। मामला 2017 का है जब तत्कालीन पुरुष सांसद उन्हें संसद में गलत ढंग से स्पर्श करते रहे। फिलहाल ये पुरुष सांसद ऑस्ट्रेलिया में कैबिनेट मंत्री हैं। हालांकि बैंक्स ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद जूलिया बैंक्स ने आरोप लगाया है कि साल 2017 में संसद भवन में एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री ने उनकी जांघों पर हाथ फेरा था। इस आरोप के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के दफ्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें इससे पहले इस घटना की कोई जानकारी नहीं रही है। पीएमओ से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा मंत्री का इस तरह का पूर्व में किया गया बर्ताव पूरी तरह से अनुचित था। इस आरोप को लेकर ऑस्ट्रेलियाई संसद में एक बार फिर तूफान उठ खड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


हालांकि, जूलिया बैंक्स ने अभी उस पुरुष सांसद की पहचान उजागर नहीं की है। उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह और दूसरे कई सांसद उस समय रात के समय संसद में मतदान के लिए इंतजार कर रहे थे, जब यह मंत्री आए और उनके बगल में बैठ गए। उन्हंने कहा कि इस दौरान पुरुष सांसद ने न सिर्फ मेरी जांघों पर बल्कि मेरे पैरों पर भी अपना हाथ रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त पूरा हॉल सांसदों से भरा था
पूर्व सांसद जूलिया बैंक्स ने आरोप लगाया है कि एक मंत्री जो देश के प्रधानमंत्री की कैबिनेट का हिस्सा हो वह कुछ ऐसा करे जो अनुचित और अमर्यादित हो, यह निश्चित तौर पर बेशरमी होगी। उसने यह हरकत ऐसे वक्त में की जब पूरा हॉल सांसदों से भरा हुआ था। बैंक्स ने कहा कि जिस वक्त मेरे साथ यह ओछी हरकत हुई मैं इस पर भरोसा नहीं कर पा रही थी। 


रूढ़िवादी सरकार सवालों के घेरे में
ऑस्ट्रेलिया में स्कॉट मॉरिसन की सरकार को पारंपरिक और रूढ़िवादी राजनीति के लिए जाना जाता है। यह सरकार पुरानी परंपराओं को आधार बनाकर ही सत्ता में लौटी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार को एक बार फिर सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed