फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former American President Donald Trump India devastated by covid 19 china must pay for its spread

ट्रंप का आरोप: कोरोना की वजह से भारत ने झेली तबाही, चीन को देना चाहिए हर्जाना

Fri, 18 Jun 2021 10:07 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 18 Jun 2021 10:07 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कोरोना वायरस संक्रमण के पीछे जिम्मेदार बताया है। ट्रंप ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से भारत ने ये तबाही झेली और अब चीन को अमेरिका को 10 खरब डॉलर देना चाहिए।

विज्ञापन
former American President Donald Trump India devastated by covid 19 china must pay for its spread
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने कोरोना वायरस की वजह से तबाही झेली है। इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए चीन को जिम्मेदार बताया है और कहा कि चीन को अमेरिका को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कोरोना वायरस संक्रमण के पीछे जिम्मेदार ठहराया और कहा कि चीन की वुहान लैब से ही सार्स-कोव 2 लीक हुआ है।

विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देखिए भारत में क्या हो रहा है। आप सभी जानते हैं कि वो कहते थे, देखो भारत कितना अच्छा कर रहा है, लेकिन तथ्य यह है कि कोविड की वजह से भारत में तबाही मच गई है। भारत ही नहीं, हर देश तबाह हो गया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा कि लेकिन आप देखते हैं, भले यह दुर्घटनावश हुआ, आप इन देशों को देखें। वे अब कभी पहले जैसे नहीं होंगे। हमारा देश भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है लेकिन अन्य देश हमसे भी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि एक कारण जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, वह है ये पता लगाना कि ये कहां से आया और कैसे आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी अधिकारियों की ओर से दिसंबर 2019 में सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस की जानकारी दी गई। ट्रंप का आरोप है कि मध्य चीन के वुहान शहर में स्थित वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोरोना लीक हुआ है। इसके अलावा ट्रंप का कहना है कि चीन को दुनिया को ज्यादा मुआवजा देना चाहिए। 


कोरोना वायरस महामारी के बाद अमेरिका और चीन के बीच राजनैतिक चिंता ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की आंकड़ों को छिपाने के आरोप में बहुत आलोचना की थी। बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 40 लाख के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed