फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former aerospace outsourcing executive of Indian-origin charged for orchestrating anti-trust conspiracy

अमेरिका: भारतीय मूल के आईटी कंपनी अधिकारी पर साजिश रचने के आरोप में मुकदमा

Sat, 11 Dec 2021 06:48 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, न्यू यॉर्क
पीटीआई, न्यू यॉर्क Published by: Amit Mandal Updated Sat, 11 Dec 2021 06:48 PM IST
सार

महेश पटेल को 100,000 अमरीकी डॉलर के बांड पर रिहा किया गया है और यात्रा प्रतिबंधों के तहत रखा गया है।

विज्ञापन
Former aerospace outsourcing executive of Indian-origin charged for orchestrating anti-trust conspiracy
भारतीय मूल के अधिकारी पर मुकदमा - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय मूल के एक पूर्व एयरोस्पेस आउटसोर्सिंग कार्यकारी पर इंजीनियरिंग फर्मों के साथ मिलकर एक-दूसरे के कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं रखने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कनेक्टिकट के ग्लास्टनबरी के निवासी और एक प्रमुख एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कंपनी में वैश्विक इंजीनियरिंग सेवाओं के पूर्व निदेशक महेश पटेल ने अन्य आपूर्तिकर्ताओं के साथ इस समझौते को लागू किया था ताकि श्रम लागत को कम रखा जा सके और मुनाफा कमाया जा सके। 

विज्ञापन


इस मामले में पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और एक वीडियो लिंक के माध्यम से हार्टफोर्ड में एक संघीय अदालत के समक्ष पेश किया गया। उन्हें 100,000 अमरीकी डॉलर के बांड पर रिहा किया गया और यात्रा प्रतिबंधों के तहत रखा गया है। कनेक्टिकट संघीय अभियोजक के कार्यालय में एक अधिकारी ने कहा कि किसी को भी अवैध रूप से बेहतर नौकरी, उच्च वेतन और अधिक लाभ प्राप्त करने के अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


कनेक्टिकट जिले के लिए यूएस अटॉर्नी के वकील पीटर एस जोंगब्लोएड ने कहा कि कनेक्टिकट की अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख रक्षा और एयरोस्पेस कंपनियों के महत्व को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि इस उद्योग में श्रम बाजार हमारे श्रमिकों के लिए निष्पक्ष, खुला और प्रतिस्पर्धी बना रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed