फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Forgotten epidemic: Chaos at Kabul airport halted supply of Covid medicines, WHO expressed concern

भूले महामारी: काबुल एयरपोर्ट पर अव्यवस्था से कोविड दवाओं की आपूर्ति रुकी, डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता

Tue, 17 Aug 2021 07:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 17 Aug 2021 07:20 PM IST
सार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरे देश में अराजकता का माहौल है। ऐसे में कोरोना महामारी को तो पूरी तरह भुला दिया गया है।
 

विज्ञापन
Forgotten epidemic: Chaos at Kabul airport halted supply of Covid medicines, WHO expressed concern
काबुल एयरपोर्ट - फोटो : Twitter@

विस्तार

तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान में अराजकता के हालात हैं। काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी अव्यवस्था फैली हुई है। जैसे तैसे विभिन्न देश अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। ऐसे माहौल में विश्व व्यापी कोरोना महामारी को तो भुला दिया गया है। कोरोना व अन्य बीमारियों की दवाएं तक काबुल नहीं पहुंच पा रही हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताई है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारविक ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि काबुल एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी का दवाओं की आपात आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। अफगानिस्तान के पहले से कमजोर हो चुके स्वास्थ्य तंत्र की हालत और खस्ता हो गई है। 
विज्ञापन


टीकाकरण पर भी असर, संक्रमण बढ़ने का खतरा
डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि दवाओं व कोविड वैक्सीन की आपूर्ति थमने से अफगानिस्तान में कोरोना टीकाकरण पर भी व्यापक असर पड़ा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर विस्थापितों की भीड़ लग रही है। इससे वहां कोरोना की रोकथाम के उपायों पर भी गंभीर असर हो रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के दो पोलियोग्रस्त देशों में एक अफगानिस्तान
डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान विश्व के दो पोलियोग्रस्त देशों में से एक है। ऐसे में पोलियो वैक्सीन की आपूर्ति में बाधा से पोलियो मुक्ति अभियान पर भी गंभीर असर पड़ेगा। इससे अफगानी बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा। 


ब्रिटिश पीएम व जर्मन चांसलर वैश्विक सहयोग के पक्ष में
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन व जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल अफगानिस्तान के मामले में वैश्विक सहयोग के पक्ष में हैं। दोनों नेताओं ने मंगलवार को फोन पर चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वहां से विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी है। इसके अलावा वहां व समूचे क्षेत्र में मानवीय त्रासदी रोकने के दीर्घावधि उपाय किए जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed