{"_id":"5f27fff88ebc3e63c920a564","slug":"forest-fire-in-california-orders-to-evacuate-thousands-to-safe-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के जंगल में लगी आग, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के जंगल में लगी आग, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश
Mon, 03 Aug 2020 05:45 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, बानिंग
पीटीआई, बानिंग
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में लॉस एजंलिस के पूर्व में पर्वतीय क्षेत्र में जंगल में भीषण आग तेजी से फैल रही है। इसे देखते हुए सोमवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दे दिए गए। कैलिफोर्निया के अग्निशमन विभाग के अनुसार रिवरसाइड काउंटी में लगी आग से लगभग 80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जंगल को नुकसान पहुंचा है। सोमवार सुबह तक आग पर पांच प्रतिशत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
अमेरिकी वन सेवा की प्रवक्ता लिसा कॉक्स ने रिवरसाइड प्रेस एंटरप्राइज से कहा, ‘हम दमकलकर्मियों को खतरनाक स्थिति में नहीं उतारना चाहते।’ हालांकि, दमकलकर्मी सावधानी बरतते हुए आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस काम में हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम चेरी वैली में दो जगह लगी आग की वजह से जंगल आग की चपेट में आ गया। इसके बाद पर्वतीय क्षेत्र और आसपास में रहने वाले लगभग आठ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया। संबंधित क्षेत्र में कई किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
विज्ञापन