फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign shipping lines may stop services for cash-strapped Pakistan Report

Pakistan: महंगाई से बेहाल पाकिस्तान पर एक और संकट, रुक सकता है निर्यात, कराची बंदरगाह पर हजारों कंटेनर फंसे

Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
सार

पाकिस्तान शिप एजेंट्स असोसिएशन (PSAA) के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ ने एक पत्र के जरिए वित्त मंत्री इशाक डार को चेतावनी दी है कि अगर निर्यात रुकता है तो देश के अंतरराराष्ट्रीय व्यापार के लिए गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
Foreign shipping lines may stop services for cash-strapped Pakistan Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महंगाई और नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिपिंग एजेंट्स ने पाक सरकार को चेताया है कि सभी निर्यात रुक सकते हैं। उन्होंने कहा है कि विदेशी शिपिंग लाइंस पाकिस्तान के लिए अपनी सेवाओं को रोकने पर विचार कर रही हैं, क्योंकि डॉलर की उपलब्धता की कमी के कारण बैंकों ने उन्हें माल ढुलाई शुल्क देना बंद कर दिया है।  

विज्ञापन


पाकिस्तान शिप एजेंट्स असोसिएशन (PSAA) के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ ने एक पत्र के जरिए वित्त मंत्री इशाक डार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के अलावा पाकिस्तान से लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय रसद समुद्री मार्ग से जाती है और कोई भी व्यवधान देश के अंतरराराष्ट्रीय व्यापार के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय व्यापार बंद होता है तो आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशी शिपिंग लाइंस पहले से ही कार्गो वॉल्यूम कम होने के कारण पाकिस्तान में अपनी सेवाएं बंद करने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन


एसबीपी गवर्नर से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएसएए अध्यक्ष ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर जमील अहमद, वाणिज्य मंत्री सैयद नवीद नमार और समुद्री मामलों के मंत्री फैसल सब्जवारी को भी पत्र लिखा। रऊफ ने संबंधित मंत्रालयों और विभागों से अनुरोध किया है कि वे विदेशी शिपिंग लाइंस को अतिरिक्त माल ढुलाई राशि जारी कर पाकिस्तान के समुद्री व्यापार में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करें। पत्र में कहा गया है कि संबंधित विदेशी शिपिंग लाइंस के लिए अधिशेष माल ढुलाई राशि का भुगतान रुकने के कारण पाकिस्तान के समुद्री व्यापार में बाधा आ रही है, जो विदेशी शिपिंग लाइंस पर बहुत अधिक निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची बंदरगाह पर हजारों शिपिंग कंटेनर फंसे
ऑल पाकिस्तान कस्टम्स एजेंट्स असोसिएशन के सदस्य रहमान मलिक ने कहा कि वह लंबे समय से इस क्षेत्र में काम रहे हैं, लेकिन पिछले 40 वर्षों में इससे बुरा समय कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि भुगतान गारंटी के कारण कराची बंदरगाह पर हजारों शिपिंग कंटेनर रुके हैं और उनमें से अधिकांश में दवाएं, कच्चे माल के नैदानिक उपकरण, रसायन और खाद्य पदार्थ जैसी आवश्यक वस्तुएं हैं। उन्होंने कहा कि समझा जा सकता है कि इससे हमारे निर्माण उद्योगों को कैसे नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, सीमा शुल्क संघ के अध्यक्ष मकबूल मलिक ने कहा कि डॉलर की कमी के कारण हजारों कंटेनर फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed