फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister of Taiwan says China trying to deter other countries from interfering in its attempt to invad

Taiwan: ताइवान के विदेश मंत्री ने साधा निशाना, कहा- चीन का सैन्य अभ्यास हमारे अधिकारों का घोर उल्लंघन

Tue, 09 Aug 2022 03:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 03:47 PM IST
सार

ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा, चीन द्वारा टारगेटेड और बड़े पैमाने पर किया जा रहा सैन्य अभ्यास गंभीर उत्तेजना का प्रतीक है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ताइवान पर आक्रमण करने के अपने प्रयास में हस्तक्षेप करने से चीन अन्य देशों को रोकने की कोशिश कर रहा है।
 

विज्ञापन
Foreign Minister of Taiwan says China trying to deter other countries from interfering in its attempt to invad
चीन-ताइवान के बीच जंग की आहट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा है कि ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास करने का चीन का निर्णय अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ताइवान के अधिकारों का घोर उल्लंघन है। विशेष रूप से जिस तरह से उसने अपने अभ्यास के लिए क्षेत्रों को नामित किया है। उन्होंने आगे कहा कि चीन द्वारा टारगेटेड और बड़े पैमाने पर किया जा रहा सैन्य अभ्यास गंभीर उत्तेजना का प्रतीक है। चीन ने ताइवान पर आक्रमण की तैयारी के लिए 'अभ्यास' का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ताइवान पर आक्रमण करने के अपने प्रयास में हस्तक्षेप करने से चीन अन्य देशों को रोकने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि इससे पहले ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि चीन हमारे द्वीप जैसे मॉडल बनाकर हमले की तैयारी कर रहा है। ताइवान ने कहा कि चीन हमारी धरती पर हमले के लिए साजिश रच रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी थी। वहीं, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि कई चीनी विमानों और जहाजों को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए देखा गया था। बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के आने के बाद से ही चीन ताइवान को धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं लाइव फायर ड्रिल कर डराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि अमेरिका ड्रैगन की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed