{"_id":"5e52a20d8ebc3ef397645d17","slug":"foreign-media-discourages-voters-by-showing-fear-of-corona-iran-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर दिखा विदेशी मीडिया ने वोटरों को हतोत्साहित किया: ईरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का डर दिखा विदेशी मीडिया ने वोटरों को हतोत्साहित किया: ईरान
Sun, 23 Feb 2020 09:48 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहना जा रहा है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई रविवार को विदेशी मीडिया पर जमकर बरसे। खामनेई ने आरोप लगाया कि विदेशी मीडिया ने कोरोना वायरस का डर दिखाकर ईरान के आम चुनाव में जनता को मतदान से ‘हतोत्साहित’ करने की कोशिश की। ईरान में संसदीय चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। हालांकि, आम चुनाव में पहले ही कम मतदान की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
सर्वोच्च धार्मिक नेता खामनेई ने कहा, ‘यह नकारात्मक प्रचार कुछ महीने पहले शुरू हुआ और चुनाव नजदीक आते-आते बड़ा हो गया। एक वायरस और उसकी बीमारी के संदर्भ में पिछले दो दिनों के भीतर विदेशी मीडिया ने जनता को मतदान से हतोत्साहित करने का छोटे से छोटा अवसर भी नहीं छोड़ा। यहां तक की हमारे दुश्मन ईरान में होने वाले किसी भी चुनाव का विरोध करते हैं।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार तक ईरान में कोरोना वायर से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी 14 प्रांतों में रविवार से स्कूल, विश्वविद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। कोरोना का डर इतना हावी हो गया है कि इस संक्रमण से बचाव के लिए जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर लोगों से हाथ नहीं मिलाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन