{"_id":"62ba8614e1c3f42b0766ee59","slug":"foc-cuba-releases-postage-stamp-to-commemorate-75th-anniversary-of-indias-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Cuba Talk: आजादी के अमृत महोत्सव पर क्यूबा ने जारी किया डाक टिकट, दोनों देशों के बीच एफओसी वार्ता ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Cuba Talk: आजादी के अमृत महोत्सव पर क्यूबा ने जारी किया डाक टिकट, दोनों देशों के बीच एफओसी वार्ता
Tue, 28 Jun 2022 10:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:09 AM IST
सार
भारत से क्यूबा को चावल की खरीदी के लिए 100 मिलियन यूरो के एक अल्पकालिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं, क्यूबा सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन
भारत और क्यूबा के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का दूसरा दौर हवाना में हुआ
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और क्यूबा के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का दूसरा दौर 27 जून को हवाना में संपन्न हुआ। क्यूबा ने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विशेष डाक टिकट जारी किया है। वहीं, भारत से क्यूबा को चावल आयात के लिए 10 करोड़ यूरो का अल्पकालिक ऋण मंजूर किया गया।
विज्ञापन
एफओसी वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया और क्यूबा की ओर से विदेश मामलों के उपमंत्री अन्यांसी रोड्रिग्ज कमेजो ने। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि सौरभ कुमार ने क्यूबा के डिप्टी पीएम कैब्रिसस से मुलाकात की और विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्री गेरार्डो पेनालवर पोर्टा के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
विज्ञापन
बागची ने बताया कि भारत से क्यूबा को चावल की खरीदी के लिए 100 मिलियन यूरो के एक अल्पकालिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वहीं, क्यूबा सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन
The 2nd round of Foreign Office Consultations (FOC) between India and Cuba was held in Havana on 27th June. The Indian side was led by Saurabh Kumar, Secretary (East), and the Cuban side was led by Anayansi Rodriguez Camejo, Vice Minister of Foreign Affairs: MEA pic.twitter.com/TLuJwAnrhj
— ANI (@ANI) June 28, 2022