{"_id":"5f16818a8ebc3e63de133995","slug":"florida-cop-makes-a-great-save-by-pulling-the-child-from-under-the-shark-jaws-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी ने पानी में कूदकर शार्क के जबड़े से बच्चे को बचाया, वीडियो हुआ वारयल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुलिस कर्मी ने पानी में कूदकर शार्क के जबड़े से बच्चे को बचाया, वीडियो हुआ वारयल
Tue, 21 Jul 2020 11:25 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरलैंडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरलैंडो
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को शार्क से बचाया
- फोटो : Facebook
एक बच्चे को शार्क के जबड़े से बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शार्क तेजी से बच्चे की तरफ बढ़ रही है, इसी दौरान एक पुलिस कर्मी पानी में कूदकर बच्चे को बचाता है।
विज्ञापन
इस वीडियो को कोकोआ बीच पुलिस के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया। कोकोओ तट अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो में स्थित है। दरअसल, पुलिस कर्मी एड्रियन कोसीकी अपनी पत्नी के साथ तट पर समय बिता रहे थे। तभी दोनों ने देखा कि एक शार्क तट के किनारे की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस दौरान उन्होंने शार्क को तट की ओर बढ़ते हुए देखा, उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक छोटा बच्चा तट के किनारे बूगी बोर्ड पर सवार होकर पानी में तैर रहा है। वह शार्क से ज्यादा दूर नहीं था।
यह भी पढ़ें: लाइव शो के दौरान न्यूज एंकर का टूटा दांत, शांतिपूर्वक बताती रहीं खबरें, वीडियो हुआ वायरल
इससे पहले की कोई बड़ी घटना घटती, कोसीकी पानी में कूदे और शार्क के जबड़े से बच्चे को बचाते हुए किनारे तक ले आए। बच्चा एकदम सुरक्षित था। उसे एक खरोंच तक नहीं आई। कोसीकी की बहादुरी की तारीफ हर जगह हो रही है।
फेसबुक पोस्ट पर लिखा गया, हम कभी नहीं जान पाएंगे कि शार्क के इरादे क्या थे, लेकिन इस छोटे बच्चे को जीवनभर सुनाने के लिए एक अच्छी कहानी मिल गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर ही अकेले 2 लाख 31 हजार लोगों ने देखा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कोसीकी की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।